[VIDEO] सोनम कपूर की फिल्म 'द जोया फैक्टर' की लेखक अनुजा चौहान ने खोले दिल के राज, बताई दिलचस्प कहानी 

बॉलीवुड
Updated Aug 22, 2019 | 13:09 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सोनम कपूर की अपकमिंग फिल्म  'द जोया फैक्टर' के निर्देशक अभिषेक शर्मा और लेखक अनुजा चौहान ने हाल ही में जूम के साथ बात की। इस दौरान दोनों ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभवों को शेयर किया।    

Sonam Kapoor, Dulquer Salmaan, The Zoya Factor
Sonam Kapoor, Dulquer Salmaan  |  तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की फिल्म "द जोया फैक्टर" अपने पहले लुक के रिलीज से ही चर्चा में है। ये फिल्म अनुजा चौहान की सबसे ज्यादा बिकने वाली बुक 'द जोया फैक्टर' पर बेस है। हाल ही में फिल्म के निर्देशक अभिषेक शर्मा और बुक की लेखक अनुजा चौहान ने जूम के साथ एक्सक्लूसिव बात की। इस दौरान अनुजा ने बताया कि शुरुआत में वो अपनी नॉवेल को फिल्ममेकर के साथ शेयर करने में थोड़ा परेशान थीं क्योंकि उन्हें पता नहीं था कि उनकी किताब पर किस तरह से फिल्म बनाई जाएगी। वहीं फिल्म के निर्देशक अभिषेक शर्मा ने भी फिल्म से जुड़ा अपना शानदार अनुभव शेयर किया। बता दें कि 20 सितम्बर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में सोनम कपूर के साथ दुलकर सलमान लीड रोल में नजर आएंगे।  


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर