स्ट्रीट डांसर 3D फिल्म के लिए वरुण धवन ने लिए इतने करोड़ रुपए, सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश [VIDEO]

बॉलीवुड
Updated Aug 08, 2019 | 12:37 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों की मानें तो वरुण ने इस फिल्म के लिए भारी भरकम अमाउंट चार्ज किया है।

Varun Dhawan, Shraddha Kapoor, Remo D' Souza, Street Dancer 3D
Varun Dhawan  |  तस्वीर साभार: Instagram

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने निर्देशक रेमो डिसूजा की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3D' की शूटिंग खत्म की है। वरुण को उनकी दमदार एक्टिंग और शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है। अपने हिट रिकॉर्ड को देखते हुए वरुण ने स्ट्रीट डांसर 3D के लिए बड़ा अमाउंट चार्ज किया। खबरों की मानें तो वरुण ने रेमो की इस फिल्म के लिए 33 करोड़ रुपए लिए हैं। बता दें कि 24 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली इस फिल्म में वरुण के साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर