[Video] क्या खत्म हुई सलमान खान-विवेक ओबरॉय की दुश्मनी? सीमा खान की बर्थडे पार्टी में बने मेहमान

बॉलीवुड के दबंग खान और विवेक ओबेरॉय के रिश्तों से हर कोई वाकिफ है। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल सलमान की फैमिली पार्टी में विवेक ओबेरॉय भी नजर आए।

Salman Khan, Vivek Oberoi
Salman Khan, Vivek Oberoi 

नई दिल्ली. विवेक ओबेरॉय और सलमान खान की दुश्मनी 17 साल पुरानी है। हालांकि, अब दोनों के रिश्ते में जमी बर्फ पिघल रही है। सलमान खान की फैमिली पार्टी में विवेक ओबेरॉय मेहमान बनकर पहुंचे थे। 

सलमान खान की भाभी और सोहेल खान की पत्नी सीमा खान की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज और स्टार किड्स नजर आए। पार्टी में विवेक ओबेरॉय की एंट्री ने सबको हैरान कर दिया। 

इस पार्टी में सलमान खान शामिल नहीं हुए थे इसलिए सलमान औऱ विवेक का आमना सामना नहीं हुआ। इस पार्टी के बाद लगातार ये कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या सलमान और विवेक के बीच फिर से दोस्ती के आसार बढ़ने लगे हैं। 

ऐश्वर्या राय के लिए विवेक ने सलमान खान से लिया था पंगा
सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच ऐश्वर्या राय को लेकर लड़ाई छिड़ी थी। सलमान औऱ ऐश्वर्या के ब्रेकअप के बाद विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या के बीच रिश्ते बढ़ने लगे थे, दोनों को एक साथ कई इवेंट्स में स्पॉट किया गया था। 

विवेक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सलमान खान पर बहुत से आरोप लगाए। ऐश्वर्या के लिए सलमान से पंगा लेना विवेक ओबेरॉय के लिए भारी पड़ गया और इसका नतीजा अब तक उन्हें भुगतना पड़ रहा है। 

विवेक ने इवेंट्स के दौरान सलमान से कई बार माफी मांगी लेकिन इसके बाद भी सलमान ने विवेक को नहीं माफ किया। अब विवेक का सलमान खान की फैमिली पार्टी में शामिल होना ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच दोस्ती के आसार बढ़ने लगे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर