Cameo Appearance of Sunny deol: सनी देओल के कैम‍ियो रोल, जब स्‍पेशल अपीयरेंस में भी पर्दे पर छाए गदर एक्‍टर

बॉलीवुड में सनी देओल ने एक्‍शन क‍िरदारों में धाक जमाई है। वैसे कुछ फ‍िल्‍मों में उन्‍होंने कैम‍ियो भी क‍िया है। ये भूम‍िकाएं छोटी रहीं लेक‍िन उनका काम फ‍िर भी पसंद क‍िया गया। जानें उनके स्‍पेशल अपीयरेंस।

7 movies in which Sunny deol made guest appearance, 7 movies in which Sunny deol made guest appearance in hindi, 7 movies in which Sunny deol made guest appearance hindi Article, 7 Movies In Which Sunny deol The Actor Made Cameo Appearance, सनी देओल की 7
7 movies in which Sunny deol made guest appearance 
मुख्य बातें
  • अपनी एक्‍शन इमेज के ल‍िए बॉलीवुड में जाने जाते हैं सनी देओल
  • अपनी एक्‍शन इमेज के ल‍िए बॉलीवुड में जाने जाते हैं सनी देओल
  • सनी देओल ने कई मूवीज में स्‍पेशल अपीयरेंस भी दी और दर्शकों से इनमें भी भरपूर प्‍यार पाया

Cameo Appearance of Sunny deol: लोगों के दिलों में राज करने वाले एक्टर सनी देओल का जन्म 1956 में पंजाब में हुआ है। सनी देओल अधिकतर एक्शन मूवी में नजर आते हैं। उनके खाते में कई सुपरह‍िट फ‍िल्‍में हैं। सनी ने कई फ‍िल्‍मों में कैमियो रोल भी किए हैं। इन छोटी भूम‍िकाओं में भी उनको सराहा गया। 

जानें सनी देओल की 7 फिल्में जिसमें उन्होंने कैमियो रोल निभाया

1. बदनाम

1990 में आई 'बदनाम' मूवी में पहली बार सनी देओल को छोटे रोल में देखा गया। इस फिल्म के निर्देशक शिबू मित्रा थे। इस फिल्म में सनी देओल भले ही कुछ देर के ल‍िए पर्दे पर आए थे लेक‍िन उनके काम को सराहा गया। इस फ‍िल्‍म में नीलम और प्रोसेनजीत लीड रोल में थे। 

2. और प्यार हो गया

1997 में आई फिल्म 'और प्यार हो गया' में सनी देओल को फिर से कैमियो रोल में नजर आये थे। राहुल रवैल द्वारा निर्मित फिल्म और प्यार हो गया में सनी देओल के भाई बॉबी देओल और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने लीड रोल निभाया था।

3. इसकी टोपी उसके सर

1998 में आई सनी देओल मूवी 'इसकी टोपी उसके सर' में सनी देओल भांगड़ा डांसर के रूप में थोड़ी देर के लिए नजर आए थे। इसमें लीड रोल में शरद कपूर, मुकुल देव और द‍िव्या दत्‍ता थे। 

4. यह रास्ते हैं प्यार के

2001 में आई मूवी 'यह रास्ते हैं प्यार के' में सनी देओल ने कैमियो का रोल अदा किया है। आपको बता दें, कि इस फिल्म को दीपक शिवदासानी द्वारा निर्देशित किया गया है। इस लव ट्राइएंगल में अजय देवगन, माधुरी दीक्ष‍ित और प्रीत‍ि ज‍िंटा लीड रोल में थे। 

5. कैसे कहूं कि प्यार है

2003 में आई फिल्म 'कैसे कहूं कि प्यार है' में सनी देओल को अर्जुन सिंह के रूप में देखा गया था। आपको बता दें, कि इस फिल्म में सनी देओल ने कैमियो रोल अदा किया है। 2003 में आई इस फिल्म के गीत लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है।

6. टॉली लाइट्स

2008 में आई 'टॉली लाइट्स' मूवी में सनी देओल ने कैमियो रोल अदा किया है। इस फिल्म के निर्माता अर्जुन चक्रवर्ती है। यह फिल्म बांग्‍ला में बनाई गई थी। आज भी सनी देओल की इस छोटी सी भूमिका को लोग बेहद पसंद करते है।

7. हैलो डार्लिंग

2010 में आई 'हैलो डार्लिंग' मूवी में सनी देओल ने कैमियो रोल अदा किया है। आपको बता दें, कि इस मूवी में सनी देओल ने निखिल बजाज का पात्र निभाया है। इस फिल्म के निर्माता अशोक घई हैं और न‍िर्देशक मनोज त‍िवारी। लीड कास्‍ट में गुल पनाग, ईशा कोप्‍प‍िकर, सेलीना जेटली और जावेद जाफरी थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर