Sushant Singh Rajput, Shahrukh Khan, संजय दत्त से लेकर जान्हवी कपूर तक, जब मां के निधन से टूट गए थे ये सेलेब्स

Akshay Kumar Mother Death: अक्षय कुमार की मम्मी अरुणा भाटिया का निधन हो गया है। बॉलीवुड में कई सेलेब्स की मम्मी अचानक इस दुनिया को छोड़कर चले गई थीं। जानिए ऐसे ही सेलेब्स के बारे में...

Akshay Kumar, Janhvi Kapoor, Sanjay Dutt
Akshay Kumar, Janhvi Kapoor, Sanjay Dutt 
मुख्य बातें
  • हाल ही में बॉलीवुड एक्‍टर अक्षय कुमार को हुआ है मातृशोक।
  • ऐसे कई स‍ितारे हैं जिनकी मां अचानक दुनिया छोड़कर चली गईं।
  • जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर, शाहरुख खान जैसे सेलेब्स इनमें शामिल हैं।

मुंबई. बॉलीवुड एक्‍टर अक्षय कुमार असहनीय दर्द में हैं। उनकी मां अरुणा भाटिया इस दुनिया को छोड़कर चली गई हैं। अरुणा भाटिया को बीमारी के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां 8 सितंबर की सुबह उन्‍होंने अंतिम सांस ली। अचानक मां के निधन से अक्षय कुमार बुरी तरह टूट गए हैं। उनके फैंस हिम्‍मत दे रहे हैं। अक्षय कुमार से पहले भी कई सेलेब्स की मां अचानक इस दुनिया से चली गईं। इसमें पहला नाम हैं जान्हवी कपूर का। जान्हवी कपूर की मम्मी श्रीदेवी का साल 2018 में दुबई में निधन हो गया था। श्रीदेवी के निधन से उनका परिवार और चाहने वाले दंग रह गए थे।

Janhvi Kapoor

अर्जुन कपूर 
जान्हवी कपूर के भाई अर्जुन कपूर की मम्मी मोना शौरी का साल 2012 में निधन हो गया था। मोना शौरी काफी वक्त से कैंसर से जुझ रही थीं। 25 मार्च 2012 में अंगों ने काम करना बंद हो गया था। उन्होंने अपने दोनों बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर के सामने दम तोड़ा। मोना शौरी के निधन के कुछ महीने बाद अर्जुन कपूर की पहली फिल्म इश्कजादे रिलीज हुई थी। 

Arjun Kapoor

सुशांत सिंह राजपूत और प्रतीक बब्बर
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत जब 16 साल के थे  तब उनकी मम्मी का निधन हो गया था। सुशांत सिंह राजपूत आखिरी वक्त भी अपनी मम्मी को याद कर रहे थे। उन्होंने  अपना आखिरी पोस्ट भी अपनी मम्मी को समर्पित किया था। 

फिल्म छिछोरे के एक्टर प्रतीक बब्बर एक्टर राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे हैं। प्रतीक जब महज 15 दिन के थे तो उनकी मम्मी स्मिता पाटिल का निधन हो गया था।

Sushant Singh Rajput

Prateik Babbar

संजय दत्त और शाहरुख खान 
संजय दत्त की मम्मी नरगिस दत्त बॉलीवुड की पहली लेडी भी कही जाती हैं। नरगिस दत्त काफी वक्त तक कैंसर से पीड़ित थीं। संजय दत्त की पहली फिल्म रॉकी की रिलीज से पहले नरगिस दत्त का निधन हो गया था। 

Sanjay Dutt

Shah Rukh Khan 

शाहरुख खान की मम्मी लतीफ फातिमा खान का साल 1990 में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। लतीफ फातिमा अपने बेटे शाहरुख खान की पहली फिल्म दीवाना (1992) की रिलीज से पहले दुनिया छोड़कर चली गई थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर