भाई ने काम देनें से किया इंकार, जानिए कैसे हीरो से बॉलीवुड के महान विलेन बने अमरीश पुरी

Amrish Puri Birthday: बॉलीवुड के सबसे महान विलेन में एक अमरीश पुरी का 22 जून को बर्थडे है। दमदार आवाज, बेहतरीन अभिनय से अमरीश पुरी ने कई किरदारों को अमर बना दिया। जानिए अमरीश पुरी के बारे में दिलचस्प बातें...

Amrish Puri
Amrish Puri 
मुख्य बातें
  • अमरीश पुरी की 22 जून को बर्थ एनिवर्सरी है।
  • अमरीश पुरी फिल्मों में आने से पहले बीमा एजेंट की नौकरी करते थे।
  • अमरीश पुरी की गिनती बॉलीवुड के महान विलेन में होती है।

Amrish Puri Facts: भारतीय सिनेमा के सबसे महान विलेन में से एक अमरीश पुरी का 22 जून को बर्थडे (Amrish Puri Birthday) है। साल 1932 में जन्में अमरीश पुरी ने मिस्टर इंडिया कुर्बानी, नसीब, हीरो, कोयला, करण अर्जुन और सल्तनत कई फिल्मों में विलेन के किरदारों को अमर बना दिया था। साल 1971 में 40 साल की उम्र में अमरीश पुरी ने सुनील दत्त की फिल्म रेशमा और शेरा से डेब्यू किया था। 30 साल के कर‍ियर में उन्‍होंने 400 से ज्‍यादा फ‍िल्‍में कीं।

अमरीश पुरी शुरुआत में बीमा एजेंट (Amrish Puri Facts) का काम किया करते थे। अमरीश पुरी, मदन पुरी के भाई हैं, जो 430 फिल्मों में काम कर चुके थे। अमरीश पुरी ने जब अपने भाई से फिल्मों में काम मांगा तो उन्होंने साफ कह दिया कि उनका चेहरा हीरो जैसा नही है। इसके बाद अमरीश पुरी ने थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की थी।  अमरीश पुरीसाल 1967 में पहली बार मराठी फिल्म 'शंततु! कोर्ट चालू आहे' में नजर आए थे। इस फिल्म में अमरीश पुरी एक अंधे व्यक्ति का रोल निभाया था।

Also Read: अमरीश पुरी का भाई था बॉलीवुड का ये बड़ा व‍िलेन, Deewar में था ये रोल 

मौगैंबो ने दिलाई पहचान (Amrish Puri Mogambo Role)
अमरीश पुरी के करियर में फिल्म मिस्टर इंडिया एक मील का पत्थर साबित हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने मौगेंबो का किरदार निभाया था। फिल्म से उनका डायलॉग मौगैंबो खुश हुआ आज भी याद किया जाता है। हालांकि, मिस्टर इंडिया के लिए अमरीश पुरी पहली पसंद नहीं थे। फिल्म के डायरेक्टर शेखर कपूर इस रोल के लिए पहले अनुपम खेर को कास्ट करना चाहते थे। हालांकि, फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर अमरीश पुरी को लेना चाहते थे। अमरीश पुरी और बोनी कपूर ने साल 1980 में फिल्म हम पांच में साथ काम किया था।      

Amrish Puri

अमरीश पुरी बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले विलेन हैं। बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी अमरीश पुरी विलेन के किरदार में अपनी छाप छोड़ चुके हैं। दिवंगत एक्टर ने स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म इंडियाना जोंस में मूला राम का किरदार निभाया था। साल 2005 में ब्रेन हैमरेज के कारण अमरीश पुरी का निधन हो गया था। अमरीश पुरी की आखिरी फिल्म किसना: द वॉरियर पोएट थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर