अर्जुन कपूर की बहन का ट्रांसफॉरमेशन देख लोग हैरान,  कैटरीना कैफ समेत यह सेलेब्स रह गए शाॅक्ड

Arjun Kapoor Sister Anshula Kapoor Transformation: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन ने हाल ही में अपनी तस्वीर साझा की है जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अंशुला कपूर ने अपना वजन घटा लिया है और वह बहुत स्लिम हो गई हैं। 

Arjun Kapoor Sister Anshula Kapoor Weight Transformation, Anshula Kapoor Weight Transformation Picture
Anshula Kapoor  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • फैट से फिट हुईं अर्जुन कपूर की बहन।
  • अंशुला कपूर ने घटाया अपना वजन।
  • वायरल हुईं ट्रांसफॉरमेशन की तस्वीरें।

Anshula Kapoor Weight Transformation: इस दौड़ती भागती दुनिया में अब हर कोई अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत हो गया है। हर कोई अब फिट रहने के लिए तरह-तरह की चीजें अपना रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग अपने ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हाल ही में बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपनी तस्वीर साझा की है जिसे देखने के बाद लोग दंग रह गए हैं। अंशुला कपूर ने अभी जो तस्वीर साझा की है उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने अपना कई किलो वजन घटा लिया है और वह बहुत स्लिम हो गई हैं। 

फैट से फिट हुईं अंशुला कपूर

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। अंशुला कपूर द्वारा साझा की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह पहले के मुकाबले बहुत पतली हो गई हैं। अगर उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर पहले और अब की तस्वीर देखी जाए तो उनमें जमीन आसमान का फर्क आ गया है। अंशुला कपूर पहले भी बहुत खूबसूरत लगती थीं और अपने आप को ट्रांसफार्म करने के बाद भी खूबसूरत लग रही हैं। अंशुला कपूर ने यह तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि 'अपना मेकअप हटाओ, अपने बालों को खुला छोड़ दो, सांस लो, शीशे में खुद को देखो, क्या तुम अपने आप को नहीं पसंद करते? क्योंकि मैं तुम्हें पसंद करती हूं।' 

Also Read: धड़कनें तेज कर देंगी भाग्यश्री की बेटी अवंतिका की ये फोटोज, कातिलाना अदाओं के फैंस हुए कायल

Also Read: सनी लियोनी को मात दे रही है बेकाबू की ये एक्ट्रेस, फोटोज देख आप भी हो जाएंगे कायल

अंशुला कपूर ने जैसे ही अपनी एक तस्वीर साझा की वैसे ही लोग कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफ करने लगे। कुछ लोग तो अंशुला कपूर का यह ट्रांसफॉरमेशन देखकर हैरान भी हो गए। अंशुला कपूर के इस फोटो पर संजय कपूर ने रिएक्ट करते हुए 'वाओ' लिखा तो कैटरीना कैफ ने भी कमेंट किया। वहीं माही विज, अक्षय मारवा, नम्रता पुरोहित और पूजा मखीजा समेत कई सेलेब्स ने उनकी तस्वीर पर रिएक्ट किया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर