Ranveer Singh को पहली बार देखकर ऐसा था Bhumi Pednekar का र‍िएक्‍शन, बताया उनके ल‍िए सही है ये प्रफेशन

सेलेब्रिटी
मेधा चावला
मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Sep 30, 2020 | 11:22 IST

Bhumi pednekar on Ranveer Singh : बॉलीवुड अभ‍िनेत्री भूमि पेडनेकर ने सुपरस्टार रणवीर सिंह के ल‍िए एक ऐसा पेशा सुझाया है, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। जानें क्‍या है वो।

Bhumi pednekar on ranveer Singh in neha dhupia show suggestes this profession for gully boy star
Bhumi pednekar and Ranveer Singh  
मुख्य बातें
  • नेहा धूप‍िया के शो पर पहुंची थीं भूम‍ि पेडनेकर
  • हाल ही में डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे में आईं नजर
  • करण जौहर ने तख्‍त के ल‍िए क‍िया है रणवीर और भूम‍ि को साइन

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस भूम‍ि पेडनेकर इन द‍िनों फ‍िल्‍म डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे में अपने काम को लेकर चर्चा में हैं। उनके रोल की खासी तारीफ हो रही है। फ‍िल्‍म दम लगा के हईशा में आयुष्मान खुराना के साथ बॉलीवुड में एंट्री करने वाली भूमि पेडनेकर इस वक्त इंडस्‍ट्री की एक सफल अभिनेत्री हैं और उनके पास काम की कोई कमी नहीं है।

हाल ही में,भूमि ने रणवीर सिंह के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्हें एक अलग तरह का प्रोफेशन सुझाया है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। ये बातें उन्‍होंने नेहा धूप‍िया के साथ उनके शो के ल‍िए साझा कीं। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि भूमि एक्टिंग की दुनिया में उतरने से पहले एक असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर थीं और उसी कंपनी में काम करती थीं, जहां से रणवीर स‍िंह ने अपने करियर की शुरुआत की थी। 

Bhumi Pednekar: Ordinary doesn't satisfy me | Hindi Movie News - Times of India

भूमि ने एक पुराने किस्से को याद करते हुए कहा - जब रणवीर अपनी पहली फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के लिए ऑडिशन देने आए थे तब उन्हें देखकर मैं अपने होश खो बैठी थी। भूमि बताती हैं कि वह कमाल के अभिनेता हैं। उनके अंदर अपार एनर्जी का भंडार है।

इसी दौरान भूमि पेडनेकर ने गली ब्वॉय के अभिनेता रणवीर सिंह के लिए एक ऐसा पेशा सुझाया जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। भूमि के अनुसार, रणवीर सिंह को एक सेक्स उपचार डॉक्टर होना चाहिए। भूमि ने कहा मुझे लगता है रणवीर के पास इसको लेकर गजब की नॉलेज होगी और उनकी एनर्जी से तो आप सभी वाकिफ हैं। 

Bhumi Pednekar: Habits we adopted in lockdown will continue to be in our lives | Hindi Movie News - Times of India

अब देखना यह होगा कि भूमि कि इस बात पर रणवीर सिंह क्या प्रतिक्रिया देते हैं जो अभी अपनी आने वाली फिल्म '83' और 'जयेश भाई जॉर्डन' में बिजी हैं। वहीं भूमि पेडनेकर भी 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' के बाद अपनी अगली फिल्म 'दुर्गावती' में दिखाई देंगी जिसमें वह एक आईएएस अधिकारी का किरदार निभाएंगी। वहीं दोनों कलाकारों को करण जौहर ने अपनी मल्‍टीस्‍टारर फ‍िल्‍म तख्‍त के ल‍िए भी साइन क‍िया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर