शादी में पत्नी पत्रलेखा ने क्यों भरी थी राजकुमार राव की मांग? एक्टर ने बताई इसकी वजह

Rajkummar Rao On Patralekha Applying Sindoor To Him: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव को अब जल्द ही सानिया मल्होत्रा के साथ फिल्म हिट द फर्स्ट केस में देखा जाएगा। राजकुमार राव ने हाल ही में यह खुलासा किया कि शादी के दौरान पत्रलेखा ने उनकी मांग क्यों भरी थी। 

Rajkummar Rao On Patralekha Applying Sindoor To Him, Rajkummar Rao And Patralekha
Rajkummar Rao And Patralekha  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • हिट द फर्स्ट केस मूवी में नजर आएंगे राजकुमार राव।
  • सानिया मल्होत्रा भी आएंगी फिल्म में नजर।
  • राजकुमार ने बताया क्यों पत्रलेखा ने उन्हें लगाया था सिंदूर।

Rajkummar Rao On Patralekha Applying Sindoor To Him: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव को जल्द ही फिल्म हिट द फर्स्ट केस में देखा जाएगा। इन दिनों अभिनेता अपनी आगामी फिल्म की रिलीज में बिजी हैं। अपनी फिल्म के साथ हाल ही में राजकुमार ने अपनी शादी पर भी बात की। पिछले वर्ष नवंबर के महीने में राजकुमार राव ने पत्रलेखा से शादी की थी। राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी वर्ष 2021 की बहुचर्चित शादियों में से एक थी। जब राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की तस्वीरें सामने आई थीं तब वह‌ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। लेकिन इन तस्वीरों में एक तस्वीर ऐसी थी जिसने हर किसी का ध्यान आकर्षित कर लिया था और लोगों के लिए यह चर्चा का विषय बन गया था। इस तस्वीर में देखा गया था कि राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा अपने पति यानी राजकुमार को सिंदूर लगा रही थीं। 

Also Read: राम गोपाल वर्मा का खुलासा, Gay नहीं हूं लेकिन इस शख्स को करना चाहता था Kiss

सोशल मीडिया पर राजकुमार राव की शादी का एक वीडियो खूब पसंद किया गया था। जिसमें यह देखा गया कि जैसे ही राजकुमार राव अपनी पत्नी को सिंदूर लगाते हैं वैसे ही पत्रलेखा भी राजकुमार को सिंदूर लगा देती हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या इस वीडियो की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल‌ किया गया था, तब उन्होंने न्यूज18 से बात करते हुए यह बताया कि बहुत लोगों ने इस चीज को देखा था और इस पर बहुत सारे आर्टिकल्स भी लिखे गए थे। राजकुमार राव ने कहा कि पत्रलेखा ने जो किया था वह आवेग में उठाया गया कदम था। 

Also Read: नीतू चंद्रा का खुलासा, 25 लाख रुपए प्रति माह सैलरी में वाइफ बनाना चाहता था बिजनेसमैन

उन्होंने कहा कि वह इक्वलिटी में भरोसा रखते हैं और किसी को भी अपने आप से कम नहीं समझते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रलेखा का ऐसा करने के पीछे कोई प्लान नहीं था, लेकिन वह खुश हैं कि यह हुआ। राजकुमार राव की फिल्म हिट द फर्स्ट केस तेलुगु फिल्म हिट की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म के साथ एक्टर को भूमि पेडणेकर के साथ फिल्म भीड़ और जान्हवी कपूर के साथ मिस्टर एंड मिसेज माही में भी देखा जाएगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर