प्रभास से कार्तिक आर्यन और मल्लिका शेरावत तक, महंगी लेम्बोर्गिनी कार के मालिक हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने हाल ही में एक शानदार लेम्बोर्गिनी कार खरीदी ह। इससे अलावा भी सुपरस्टार प्रभास, अभिनेत्री मल्लिका शेरावत और जॉन अब्राहम सहित कई सेलेब्स के पास बेहद महंगी लेम्बोर्गिनी कार है।

Lamborghini car owner Bollywood Celebs
लैंम्बोर्गिनी कार के मालिक बॉलीवुड सेलेब्स 
मुख्य बातें
  • कार्तिक आर्यन ने खरीदी नई चमचमाती लेम्बोर्गिनी कार
  • इससे पहले भी कई सेलेब्स हैं इस बेहद महंगी सवारी के मालिक
  • प्रभास से मल्लिका शेरावत तक, जानिए इस लिस्ट शुमार हस्तियों के नाम

मुंबई: सेलिब्रिटी और शानदार कारों का साथ कोई नई बात नहीं है। सबको पता है कि फिल्म जगत की नामचीन हस्तियां कितनी महंगी और आलीशान गाड़ियों की सवारी करती हैं। कुछ सेलेब्स स्पोर्टी कार पसंद करते हैं, तो कुछ की पसंद क्लासी होती है लेकिन जैसे-जैसे एक्टर्स सफलता की बुलंदियों को छूते हैं उनकी महंगी कारों में इजाफा होता चला जाता है। हालांकि, मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्ल्यू और रेंज रोवर्स की लोकप्रियता के अलावा लेम्बोर्गिनी भी कई फिल्म सेलेब्स की पसंद बनती जा रही है।

लेम्बोर्गिनी का लुक और स्टाइल बेजोड़ है और ऐसा बहुत कम ही होता है कि इसके सड़क से गुजरने पर लोगों का ध्यान इसकी तरफ ना जाए। यहां हम ऐसी ही कुछ प्रमुख भारतीय हस्तियों के लिस्ट पर एक नजर डालने जा रहे हैं जो बेहद महंगी करोड़ों की कीमत वाली लेम्बोर्गिनी के मालिक हैं और उनके पास इसके अलग-अलग मॉडल मौजूद हैं।

प्रभास:

Prabhas Lamborghini

बाहुबली फिल्म अभिनेता प्रभास ने हाल ही में एवेंटाडोर एस रोडस्टर कार खरीदी है, जिसकी कीमत लगभग 6 करोड़ रुपए है। यह एक विशेष लेम्बोर्गिनी कार है जो V12 इंजन से क्षमता से चलती है और अभिनेता ने स्पोर्ट्स कार को अरनियास्को एटलस रंग में खरीदा है। एक्टर ने अपने पिता के जन्मदिन पर वाहन की डिलीवरी ली और शायद इसीलिए यह कार उनके लिए और भी ज्यादा स्पेशल हो जाती है।

कार्तिक आर्यन

हाल ही में COVID-19 से संक्रमित होने वाले कार्तिक आर्यन ने एक लेम्बोर्गिनी खरीदने की जानकारी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने एक काले रंग की लेम्बोर्गिनी उरुस को लगभग 4.5 करोड़ रुपए में खरीदा है। रिपोर्ट्स के अनुसार कार्तिक ने 3 महीने के इंतजार से बचने के लिए 50 लाख रुपए का अतिरिक्त भुगतान किया है।

रणवीर सिंह

Ranveer Singh Lamborghini
रणवीर ने खुद को 2019 में एक चमकती हुई लाल रंग की लेम्बोर्गिनी उरुस का गिफ्ट दिया था। स्टाइलिश कार भारत में लगभग 3 करोड़ रुपए की कीमत पर आती है और इसे दुनिया का पहला सुपर स्पोर्ट कार कहा जाता है।

मल्लिका शेरावत

Mallika Lamborghini

कभी बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाली एक लोकप्रिय अभिनेत्री रहीं मल्लिका शेरावत वर्तमान में पेरिस में अपने प्रेमी साइरिल औक्सेनफेंस के साथ रह रही हैं। उनके पास लग्जरी कारों का काफी भव्य कलेक्शन है, जिन्हें वह बदल बदल कर इस्तेमाल करती हैं। इनमें एक लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर एसवी भी शामिल है। आज, भारत में इस कार की कीमत 8 करोड़ रुपए पड़ेगी।

जॉन अब्राहम:

हम सभी जानते हैं कि जॉन बॉलीवुड को अलग अलग तरह के वाहनों का कितना शौक है। सुपरकार से लेकर हायाबूसा जैसी सुपरबाइक्स तक, उनके गैरेज में एक से बढ़कर एक वाहन मौजूद हैं। 46 वर्षीय अभिनेता एक लेम्बोर्गिनी गेलार्डो के भी मालिक हैं। यह मॉडल कंपनी का सबसे अधिक बिकने वाला सुपरकार मॉडल था।

इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3 करोड़ के करीब है लेकिन अगर आपके पास आज इतना पैसा है भी तो भी आप इस कार को अपने घर नहीं ला पाएंगे क्योंकि इसका उत्पादन अब बंद हो चुका है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर