Throwback Thursday: जब जान्हवी कपूर ने लगाया था ऐश्वर्या राय पर पति छीनने का आरोप, Abhi-Ash की शादी वाले दिन की थी आत्महत्या की कोशिश

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी पर बहुत बड़ा हंगामा हुआ था। डांसर जाह्नवी कपूर ने दावा किया था कि अभिषेक ने उनसे शादी की है। आइए जानते हैं क्या था पूरा मामला।

abhishek and aishwarya rai marriage photo
abhishek and aishwarya rai marriage photo  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड के पॉवर कपल्स में से एक हैं
  • अभिषेक पर जाह्नवी कपूर ने लगाया था शादीशुदा होने का आरोप
  • जाह्नवी ने अभिषेक- ऐश्वर्या की शादी पर की थी आत्महत्या करने की कोशिश

बॉलीवुड की फिल्में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के सितारों का जीवन भी ड्रामा से भरपूर होता है। इसी तरह के ड्रामे की गवाही देती, सितारों की पर्सनल लाइफ और अफेयर्स से जुड़ी खबरें जो अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है। ऐसी ही एक खबर 15 साल पहले भी आई थी। जब खुद को अभिषेक बच्चन की पहली पत्नी होने का दावा करने वाली जान्हवी कपूर ने अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी वाले दिन मीडिया के सामने बवाल किया था। जिसके चलते जूनियर बच्चन और बच्चन बहू की शादी की खुशियों के साथ कई सारे सवाल भी खड़े हो गए थे।

कौन है जान्हवी कपूर?

अगर आप सोच रहे हैं कि हम यहां श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी की बात कर रहे हैं। तो आपका अंदाजा बिल्कुल गलत है। हम बात कर रहे हैं, 2005 से 2007 के बीच में मॉडल और डांसर रही जान्हवी कपूर की। साल 2005 में उन्होंने अभिषेक की फिल्म दस के एक गाने ‘दस बहाने’ में बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया था। साथ ही जान्हवी ने ये दावा किया था कि वे 2 साल से अभिषेक को डेट कर रही हैं और दोनों की शादी हो चुकी है। 

ये भी पढ़ें - श्रीदेवी की 'बेटी' का आर्यन खान पर आया दिल, सोशल मीडिया पर खास पोस्ट से किया अपने प्यार का इजहार

क्या हुआ था अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी वाले दिन?

दरअसल हुआ यूं था कि 2007 में जब अभिनेता अभिषेक बच्चन और विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय शादी के बंधन में बंधे थे। उस समय अभिषेक के घर ‘प्रतीक्षा’ में शादी की शहनाईओं के साथ, एश्वर्या के एक पहले से शादीशुदा व्यक्ति से शादी करने की अफवाह भी उठी थी। बैकग्राउंड डांसर रही जान्हवी कपूर ने अभिषेक की पहली पत्नी होने का दावा किया था। यही नहीं लाइमलाइट पाने के लिए जाह्नवी ने अभिषेक के घर के सामने अपनी कलाई काट कर आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी। साथ ही जान्हवी ने ऐश्वर्या पर उनका पति छीनने का इल्जाम भी लगाया था। 

जाह्नवी ने किए थे ये दावे 

जान्हवी ने मीडिया के सामने अपने और अभिषेक की प्रेमकहानी बताते हुए कहा था कि, वे दोनों लगभग 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, तथा दोनों की रोज जूहू में ही मुलाकात भी होती थी।  यही नहीं उन्होंने हवाई किले बनाते हुए यह तक कह दिया कि, अभिषेक ने उनकी मांग में सिंदूर भरा है और दोनों 2006 में जान्हवी के दोस्तों के सामने शादी के बंधन में बंध गए थे। जान्हवी से जब इस बात को साबित करने के लिए सबूत मांगे गए तो उन्होंने यह कहते हुए बात को टाल दिया कि, ‘जब आप किसी से प्यार करते हैं, तो आपको किसी सबूत की जरूरत नहीं होती है’। जान्हवी ने अभिषेक के ऊपर जुहू पुलिस में शिकायत भी दर्ज कर दी थी। लेकिन बजाय अभिषेक की गिरफ्तारी के पुलिस ने उन्हें ही आत्महत्या की कोशिश के केस में अरेस्ट कर लिया था। बाद में कोर्ट ने उन्हें 10 हजार रुपये की मुचलके पर जमानत दी थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर