हिमालय की वादियों में Deepika Padukone-Ranveer Singh का रोमांस, उत्तराखंड में मनाई तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी

Deepika Padukone Ranveer Singh Wedding Anniversary: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में अपनी शादी की तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी मनाई। देखें वेकेशन की फोटोज...

Deepika Padukone, Ranveer Singh Wedding Anniversary
Deepika Padukone, Ranveer Singh 
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 नवंबर को शादी की तीसरी सालगिरह मनाई।
  • रणवीर और दीपिका उत्तराखंड के अल्मोड़ा में ये खास दिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।
  • दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया है।

मुंबई. दीपिका पादकोण और रणवीर सिंह ने 14 नवंबर को अपनी शादी की तीसरी एनिवर्सरी मनाई। इस खास मौके पर दीपवीर उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की हसीन वादियों में इस खास दिन को सेलिब्रेट किया है। 

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर उत्तराखंड ट्रिप की फोटोज शेयर की है। फोटो में  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दोनों ने हिमालय की फोटो भी शेयर की है। रणवीर सिंह ने सभी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं, एक फोटो में दीपिका सूरज को डूबते हुए देख रही हैं। 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

दीपिका पादुकोण

कैजुअल लुक में आए नजर 
दीपिका पादुकोण ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'ऑल ऑफ माय हार्ट।' दूसरे फोटो में दीपिका ने लिखा, 'फिर थोड़ा सा प्यार।' फोटो से साफ जाहिर होता है कि दोनों बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। उत्तराखंड ट्रिप में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने फैंस के साथ फोटोज भी क्लिक करवाई है। दोनों ही कैजुअल लुक में नजर आए। 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिल्म 83 में नजर आएंगे। ये फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है। शादी के बाद दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ काम करेंगे। रणवीर सिंह इसके अलावा जयेशभाई जोरदार और रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में काम करेंगे। 

दीपिका पादुकोण शकुन बत्रा की फिल्म में काम कर रही हैं। इसके अलावा दीपिका प्रभास के साथ नजर आएंगी। साथ ही वह ऋतिक रोशन के साथ फाइटर और शाहरुख खान के साथ पठान फिल्म में काम करेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर