Diwali पर बम जलाते समय हुआ धमाका, बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचीं भोजपुरी एक्ट्रेस Rani Chatterjee

सेलेब्रिटी
भाग्य लक्ष्मी
Updated Nov 06, 2021 | 12:37 IST

Rani Chatterjee Viral Video: सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपावली के शुभ अवसर पर रानी चटर्जी एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गईं।

rani chatterjee viral video, rani chatterjee diwali 2021 viral video
रानी चटर्जी   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दिवाली पर बड़े हादसे का शिकार होने से बचीं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी। 
  • दिवाली पर बम फोड़ते समय हुआ धमाका।
  • हादसे में बाल-बाल बचीं रानी चटर्जी। 

Rani Chatterjee Diwali 2021 Viral Video: इस साल दीपावली का त्योहार 04 नवंबर को मनाया गया। इस दिन चारों ओर दीपों की रोशनी से पूरा भारत जगमगा रहा था। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी दीपावली की रोनक छाई रही। कई सेलेब्स ने अपने परिवार के साथ यह त्योहार धूमधाम से मनाया। कई सितारों ने अपने‌ सोशल मीडिया हैंडल पर दीपावली की तस्वीरें भी शेयर कीं। इसी बीच भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा रानी चटर्जी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था, जो कुछ ही देर में पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रानी चटर्जी दीपावली पर एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गईं। 

वायरल हुआ रानी चटर्जी का वीडियो

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अपने घर के आंगन में अनार बम जलाते हुए दिखाई दे रही थीं। फुलझड़ी की मदद से एक्ट्रेस अनार जला रही थीं। थोड़ा देर हुआ ही था कि अनार जलने की बजाय फट गया और एक जोर का धमाका हुआ। यह धमाका इतना बड़ा था कि हर तरफ धुआं-धुआं हो गया था। इस वीडियो को शेयर करने के साथ रानी चटर्जी ने एक कैप्शन भी दिया। उन्होंने बताया कि यह हादसा उनके और सैमी के साथ हुआ। इसके साथ उन्होंने अपने फैंस से सेफ रहने की गुहार लगाई। गनीमत यह रही कि रानी चटर्जी इस हादसे में बच गईं और उन्हें ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

इस वीडियो को शेयर करने के साथ रानी चटर्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी दिवाली की फोटोज भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रानी चटर्जी ने काले रंग की ड्रेस पहनी है। दीपावली के दिन ब्लैक आउटफिट में रानी चटर्जी दिये के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। यह वीडियो शेयर करने के साथ रानी चटर्जी ने अपने सभी फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर