कभी बैकग्राउंड डांसर थीं फराह खान, सरोज खान की छोड़ी फिल्म ने बदल दी थी किस्मत

Farah Khan Birthday: फराह खान 9 जनवरी को अपना बर्थडे मना रही हैं। फराह जब छोटी थीं तब उनके माता-पिता अलग हो गए थे। वहीं, फराह को पहचान फिल्म जो जीता वही सिकंदर से मिली थी। जानिए दिलचस्प बातें...

Farah Khan
Farah Khan 
मुख्य बातें
  • फराह खान 9 जनवरी को अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • फराह खान माइकल जैक्‍सन से खासा प्रभावित थीं।
  • फराह खान ने सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से सोशियोलॉजी की पढ़ाई की।

Farah Khan Birthday: डायरेक्टर, कोरियोग्राफर, रिएलिटी शो जज फराह खान 9 जनवरी को अपना बर्थडे मना रही हैं। फराह का जन्म स्टंटमैन से फिल्ममेकर बने कमरान खान के घर 9 जनवरी 1965 को हुआ था। फराह के पिता कामरान खान मुसलमान थे, जबकि उनकी मां मेनका ईरानी पारसी थीं। दोनों तभी अलग हो गए थे जब फराह छोटी थीं।

फराह खान ने सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से सोशियोलॉजी की पढ़ाई की। वे माइकल जैक्‍सन से खासा प्रभावित थीं। माइकल जैक्सन की एल्बम थ्रिलर देखने के बाद उन्होंने डांस को अपना करियर चुना था। उन्‍होंने अपने आप से ही डांस सीखा और डांस ग्रुप तैयार किया। साल 1992 में आई फिल्म आमिर खान की फिल्म जो जीता वही सिकंदर से फराह खान को पहचान मिली थी। कोरियोग्राफर सरोज खान ने फिल्म बीच में छोड़ दी थी। फराह खान ने उनकी जगह ले ली और कई गानों को कोरियोग्राफ किया।

A working holiday for Farah Khan | Hindi Movie News - Times of India

Also Read:Farah Khan ने टाल द‍िया Satte Pe Satta के रीमेक का प्‍लान, जानें क्‍यों उठाया ये कदम

गरीबी में बीता बचपन 
फराह खान का बचपन बेहद गरीबी में बीता था। फराह के पिता बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही थी। इस कारण उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। फराह ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पिता ने फिल्म ऐसा भी होता है बनाई। इस फिल्म में उन्होंने अपनी सारी कमाई लगा दी थी। ये फिल्म पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। फराह खान ने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर से की थी। फराह खान की मम्मी ने सलमान के पिता सलीम खान के साथ काम किया था। सलमान खान, फराह खान और साजिद खान बचपन के दोस्त हैं। 

Farah Khan: You're not obligated to make social commentary through your art | Hindi Movie News - Times of India

शिरीष कुंदर से की थी शादी 
पर्सनल लाइफ की बात करें तो 9 दिसंबर 2004 को फराह शिरीष कुंदर से शादी कर ली थी, जो कि उनकी फिल्म मैं हूं ना के एडिटर थे। शिरीष उम्र में फराह से करीब 8 साल छोटे हैं। मैं हूं न के सेट पर ही दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। 

Farah Khan: People are scared to make big musicals now | Hindi Movie News - Times of India

फराह खान 43 साल की उम्र में मां बनीं थीं। मां बनने के लिए उन्होंने आईवीएफ तकनीक का सहारा लिया था। फराह खान ने इंस्‍टाग्राम पर अपनी इसी कहानी को साझा करते हुए सभी महिलाओं के नाम एक भावुक करने वाला खुला खत लिखा था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर