जलती हुई बिल्डिंग से टकराई इस एक्ट्रेस की कार, बुरी तरह झुलसने के बाद हालत है नाजुक

Hollywood Actress Anne Heche Car Accident: हॉलीवुड एक्ट्रेस एनी हेचे की कार का एक्सीडेंट हो गया है। उनकी कार एक बिल्डिंग से टकरा गई, जिसमें आग लगी थी। जानिए कैसे है एक्ट्रेस की तबीयत...

Anne Heche
Anne Heche 
मुख्य बातें
  • हॉलीवुड एक्ट्रेस एनी हेचे की कार का एक्सीडेंट हो गया है।
  • एनी हेचे की कार एक बिल्डिंग से टकरा गई है।
  • बिल्डिंग में आग लगी थी। आग में एक्ट्रेस बुरी तरह से झुलस गईं।

Anne Heche Car Accident: हॉलीवुड एक्ट्रेस ऐनी हेचे कार एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हो गई हैं। इस कार एक्सीडेंट में उनकी कार आग की चपेट में आ गई, जिसके बाद एक्ट्रेस गंभीर रूप से झुलस गई है। एक्ट्रेस को तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। हेचे से जुड़ी सूत्रों के मुताबिक एनी फिलहाल जिंदा है और उनकी रिकवरी में काफी ज्यादा वक्त लग सकता है। 

लॉस एंजेलिस टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक लॉस एंजेलिस के मार विस्टा के वालग्रोव एवेन्यू में एक बिल्डिंग में आग लग गई थी। इस बिल्डिंग से ही एक्ट्रेस की कार का एक्सीडेंट हो गया। इस एक्सीडेंट में वह बुरी तरह से झुलस गई हैं । इसके बाद उन्हें तुरंत एलएएफडी पैरोमेडिक्स के जरिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। ऐनी से जुड़े सूत्र ने CNN को बताया, 'एनी हेचे फिलहाल आईसीयू में हैं। वह भाग्यशाली हैं कि जिंदा हैं। वह गंभीर रूप से झुलस गई हैं और रिकवरी काफी लंबी होने वाली है। उनकी टीम और परिवार इस घटना को अभी भी नहीं पचा पा रहा है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Anne Heche (@anneheche)

Also Read: The Grey Man: धनुष की हॉलीवुड डेब्यू 'द ग्रे मैन' का ट्रेलर रिलीज, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

आग बुझाने में लगे 65 मिनट 
दमकल अधिकारियों के मुताबिक, जिस बिल्डिंग से एनी हेचे का एक्सीडेंट हुआ, उसमें आग की काबू पाने में एक घंटे से ज्यादा वक्त लगा। लॉस एंजेलिस पुलिस पब्लिक इंफॉर्मेशन ऑफिसर जेफ ली ने सीएनएन को बताया कि गाड़ी काफी स्पीड से चल रह थी, जब वह रोड से बाहर निकलकर बिल्डिंग से टकरा गई। हेचे को पहचान सोप ओपेरा 'अनदर वर्ल्ड' से मिली थी। इस सीरियल में उन्होंने विक्की हडसन और मार्ले लव का डबल रोल निभाया था। ये सीरियल 1987 से लेकर 1991 तक चला था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Anne Heche (@anneheche)

एनी हेचे ने फिल्म डॉनी ब्रास्को, सिक्स डे, सेवन नाइट्स में काम किया है। 90 के दशक में वह ऐलेन डेजेनरेस के साथ रिलेशनशिप में थीं। इस रिश्ते ने काफी सुर्खियां बंटोरी थी। 2021 में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि इस रिश्ते को सार्वजनिक करने के कारण वह ब्लैकलिस्ट हो गई थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर