क्या Deepika Padukone जैसा है Kajal Agarwal का मंगलसूत्र? तस्वीरों ने फैंस को किया हैरान

Kajal Agarwal Mangalsutra: शादी को लेकर लगातार चर्चा में रहीं काजल अग्रवाल इन दिनों अपनी शादी के मंगलसूत्र को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

Kajal Aggarwal
काजल अग्रवाल  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • काजल अग्रवाल के मंगलसूत्र ने दिलाई दीपिका पादुकोण की शादी की याद
  • काफी हद तक एक जैसा दिख रहा दोनों एक्ट्रेस का चुनाव
  • हाल ही में गौतम किचलू के साथ पवित्र बंधन में बंधी हैं काजल अग्रवाल

मुंबई: काजल अग्रवाल गौतम किचलू के साथ अपनी शानदार शादी के लिए सुर्खियों में रही हैं और अब तक दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर कई वजहों से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। शादी के बाद की तस्वीरों में, काजल एक खूबसूरत और स्टाइलिश मंगलसूत्र के साथ नजर आ रही हैं, जिसके केंद्र में एक हीरे का स्टड मौजूद है।

मंगलसूत्र एक दूल्हा भारत में शादी के दौरान दुल्हन के गले में बांधता है और काजल का मंगलसूत्र निश्चित रूप से आपको दीपिका पादुकोण की याद दिला सकता है। हालांकि काजल के मंगलसूत्र की एक अलग शैली है, दीपिका के पास पेंडेंट के रूप में एक सॉलिटेयर स्टड था, हालांकि दोनों में काफी समानताएं देखने को मिलती हैं। यहां आप एक तस्वीर से इसका अनुमान लगा सकते हैं।

Deepika and Kajal Agarwal Mangal Sutras

30 अक्टूबर को शादी:
बता दें कि काजल अग्रवाल ने 30 अक्टूबर को मुंबई में गौतम किचलू के साथ शादी की है। अभिनेत्री कुछ वर्षों से गौतम के साथ कथित तौर पर रिश्ते में थी और अंत में दोनों ने अपने रिश्ते को पवित्र बंधन में बदलने का फैसला किया। इस जोड़े ने भी अपनी शादी के बाद एक नए घर में भी प्रवेश किया है और गृहप्रवेश के साथ पूजा भी की।

शादी के तुरंत बाद पहला करवा चौथ:
शादी के तुरंत बाद काजल ने करवा चौथ का व्रत भी बीते बुधवार को रखा। सेलिब्रेशन से पहले एक्ट्रेस ने फैन्स के साथ तैयारियों की तस्वीरें शेयर की थीं। जिसमें काजल अग्रवाल इस फेस्टिवल के लिए तैयारियां करती दिख रही थीं। इनमें अभिनेत्री काजल हाथों में मेहंदी लगवाती दिख रही थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर