Jiah Khan Birthday: जिया खान के असली नाम से अभी तक अंजान हैं फैंस, आज तक नहीं सुलझ पाई मौत की गुत्थी

Jiah Khan Birthday: एक्ट्रेस जिया खान का 20 फरवरी को बर्थडे है। न्यूयॉर्क में जन्मी जिया खान ने साल 2013 में अपने अपार्टमेंट में फांसी लगा ली थी। जानिए जिया खान की लाइफ से जुड़े फैक्ट्स...

Jiah Khan
Jiah Khan 
मुख्य बातें
  • जिया खान का आज बर्थडे है।
  • जिया खान ने अपने करियर में केवल तीन फिल्मों में काम किया।
  • जिया खान ने साल 2013 में अपने अपार्टमेंट में सुसाइड कर ली थी।

Jiah Khan Birthday. एक्ट्रेस जिया खान का आज बर्थडे है। साल 2013 में जिया खान ने आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत आज भी एक अनसुलझी गुत्थी है। जिया खान का असली नाम नफीसा खान था। उनका जन्म अमेरिका न्यूयॉर्क शहर में हुआ था। जिया ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘निशब्द’ से बॉलीवुड में कदम रखा, इसमें वह सुपरस्टार अमिताभ के साथ लीड रोल में थीं। 

जिया खान की मां रबिया अमीन भी एक्ट्रेस हैं। रबिया ने फिल्म ‘दूल्हा बिकता है’ में काम किया है। जिया जब दो साल की थीं तो उनके पिता रिजवी खां उन्हें छोड़कर चले गए थे। इसके बाद उनकी मां लंदन में शिफ्ट हो गई थीं। जिया खान का असली नाम नफीसा रिजवी खान था। छह साल की उम्र में फिल्म रंगीला देखने के बाद जिया खान ने एक्टिंग में ही करियर बनाने का निर्णय लिया था। जिया खान ने अपने पूरे करियर में केवल तीन फिल्मों में काम किया है। जिया गजनी और आखिरी बार फिल्म हाउसफुल में नजर आई थीं।

Jiah Khan suicide: Bollywood actor Jiah Khan commits suicide | Hindi Movie News - Times of India

Also Read: जिया खान सुसाइड केस पर सूरज पंचोली ने किए कई खुलासे, बताया जेल की सबसे सुनसान सेल में रखा गया था

चर्चा में रहा था सुसाइड नोट
जिया खान ने साल 2013 में जुहू स्थित अपने अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी। जिया के सुसाइड केस में आदित्य पंचोली के बेटे और एक्टर सूरज पंचोली को मुख्य आरोपी बनाया था। जिया खान का सुसाइड लेटर काफी चर्चा में रहा था। जिया खान ने इस लेटर में सूरज पंचोली के बारे में कई खुलासे किए थे। हालांकि, उन्होंने कही भी सूरज का नाम नहीं लिखा था। ये लेटर उनकी बहन कविता को मिला था। जिया ने लेटर में लिखा- 'तुम्हारी जिंदगी औरतें और पार्टियां हैं। मेरी तुम और मेरा काम। जब मैं बहुत गहराई से टूट गई तो मैंने अपना बच्चा गिरा दिया।' 

Jiah Khan: Lesser known facts

सूरज पंचोली पर फाइल हुआ था केस
साल 2013 में जिया खान की मां रुबीना खान ने बॉम्बे हाई कोर्ट में केस फाइल किया था। इसमें उन्होंने दावा किया कि उनकी बेटी की हत्या हुई है, जिसके लिए उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की थी। 

Jiah Khan: Latest News, Videos and Jiah Khan Photos | Times of India Mobile

सूरज पंचोली ने एक इंटरव्यू में सूरज पंचोली ने बताया कि गिरफ्तारी के तुरंत बाद ही उन्हें आरोपी बना दिया गया। उन्होंने बताया कि मुझे आर्थर रोड जेल के अंडा सेल में रखा गया। जिसमें आपका किसी से कोई संपर्क नहीं है और वहां एक न्यूजपेपर भी पढ़ने को नहीं मिलते थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर