पति से अलग होकर भी इतने करोड़ की मालकिन हैं करिश्मा कपूर, कार कलेक्शन देखकर खुली रह जाएंगी आंखें 

Karishma Kapoor Birthday: बॉलीवुड की टॉप हसीनाओं में से एक करिश्मा कपूर आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। पति से अलग होने के बाद भी अदाकारा करोड़ों की मालकिन हैं और उनके पास एक से बढ़कर एक लग्जरियस कार हैं। 

Karishma Kapoor Celebrating Her 48th Birthday Today, See Here Her Net Worth And Car Collection
Karishma Kapoor  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टॉप बॉलीवुड हसीनाओं में गिना जाता है करिश्मा कपूर का नाम।
  • प्रेम कैदी फिल्म से करिश्मा ने शुरू किया था अपना बॉलीवुड सफर।
  • आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं करिश्मा कपूर।

Karishma Kapoor Birthday 2022, See Here Her Net Woth And Car Collection: 90 के दशक में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग की वजह से करिश्मा कपूर ने करोड़ों दिलों पर राज किया था। करिश्मा कपूर का जलवा दर्शकों पर ऐसा छाया कि आज भी करोड़ों लोग उनके दीवाने हैं। अदाकारा आज यानी 25 जून 2022 को अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्म प्रेम कैदी (1991) से करिश्मा कपूर ने अपने बॉलीवुड सफर की शुरुआत की थी। अपने पहले फिल्म से ही करिश्मा कपूर ने ऐसा जादू कर दिया था कि एक के बाद एक उन्हें कई फिल्मों के ऑफर आने लगे थे। करिश्मा कपूर ने ना ही सिर्फ दर्शकों पर बल्कि फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों पर भी ऐसा जादू कर दिया था कि हर फिल्म के लिए वह पहली पसंद होती थीं। लेकिन बच्चे और परिवार की वजह से वह बड़े पर्दे से धीरे-धीरे दूर होती चली गईं। 

Also Read: 'जर्सी' फेम Mrunal Thakur का खुलासा, 'बड़ी' अभिनेत्री बनने के लिए करना पड़ता है ये काम

हालांकि पति से दूर होने के बाद भी करिश्मा कपूर की कमाई में कोई फर्क नहीं आया। वह आज भी करोड़ों की मालकिन हैं और उनके पास एक से बढ़कर एक लग्जरियस गाड़ियां हैं। अगर उनके नेटवर्थ की बात की जाए तो सेलिब्रिटी नेटवर्थ के अनुसार, यह 12 मिलियन डॉलर्स है यानी 87 करोड़ रुपए। उनका सोर्स ऑफ इनकम एक्टिंग और विज्ञापन है। अगर अदाकारा के कार कलेक्शन की बात की जाए तो इसमें मर्सिडीज बेंज ‌एस क्लास, लेक्सस एलएक्स 470, मर्सिडीज बेंज ई क्लास, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज और ऑडी Q7 शामिल है।

Also Read: OTT पर बोल्डनेस की हद पार कर चुकी हैं Aayushi Jaiswal, स्क्रीन पर 'लेस्बियन रोमांस' कर मचाया तहलका

करिश्मा कपूर का जन्म बॉलीवुड के मशहूर कपूर खानदान में 25 जून 1974 को हुआ था। करिश्मा कपूर को लोलो के नाम से भी जाना जाता है जो उनकी नानी गिना लोलोब्रिगाडा के नाम से लिया गया है। खबरों के अनुसार, करिश्मा कपूर का बॉलीवुड डेब्यू बॉबी देओल के साथ होने वाला था। लेकिन इस फिल्म को शुरू होने में बहुत समय था जिसकी वजह से करिश्मा कपूर ने फिल्म प्रेम कैदी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर