Miss Grand International 2021: बेटी होने के कारण कभी मिलते थे ताने, जानिए Manika Sheokand से जुड़ी दिलचस्प बातें

Manika Sheokand Miss Grand International 2021: मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2021 का फिनाले चल रहा है। भारत को मनिका श्योकंद प्रतिनिधित्व कर रहीहैं। जानिए मनिका की लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

Manika Sheokand
Manika Sheokand 
मुख्य बातें
  • मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2021 का आज ग्रैंड फिनाले है।
  • मनिका श्योकंद भारत को प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
  • मनिका श्योकंद ने पंजाब यूनिवर्सिटी ने केमिकल इंजीनियरिंग की है।

मुंबई. मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2021 का आज फिनाले होगा।  मिस इंडिया हरियाणा 2020 मनिका श्योकंद भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं। मॉडल होने के साथ-साथ मनिका श्योकंद एक इंजीनियर, नेशनल लेवल नेटबॉल प्लेयर, इवेंट ऑर्गेनाइजर और ओरेटर भी हैं। 

मनिका श्योकंद वीएलसीसी मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 की विनर थीं। मनिका ने बताया कि उनके माता- पिता को दूसरी बेटी होने पर काफी ताने मिले थे। इन बातों को गलत साबित करने के लिए उन्होंने ठान लिया कि वह प्रूफ करेंगी कि लड़कियां बोझ नहीं होती हैं। वह समाज की इसी मानसिकता को हमेशा के लिए तोड़ना चाहती थीं। मानुषी छिल्लर और मीनाक्षी चौधरी के बाद मनिका किसी इंटरनेशनल प्रतियोगिता में हिस्से लेने वाली हरियाणा की तीसरी लड़की है।

Manika Sheokand, VLCC Femina Miss Grand India 2020: I can't wait to be with my family in Chandigarh and celebrate | undefined Movie News - Times of India   
बचपन से बनना चाहती थीं मिस इंडिया 
मनिका श्योकंद ने पंजाब यूनिवर्सिटी से केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। उन्होंने कहा कि, 'मेरा मनाना है कि अभी कई स्टीरियोटाइप तोड़ना है। समाज में बदलाव लाने में अभी भी बहुत टाइम लगेगा। हर किसी के बचपन का एक सपना होता है, जिसे हासिल करना उसे बेहद मुश्किल होता है। मेरा सपना मिस इंडिया बनने का था।' मनिका को कॉलेज से ही कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पहली नौकरी मिली थी।  

The Times Of India on Twitter: "Haryana's Manika Sheokand was declared VLCC Femina Miss Grand India 2020 #MissIndia #MissIndiaFinale #FeminaMissIndia @feminamissindia https://t.co/Nx6FhMxJ3u" / Twitter

लैंगिक समानता पर करना चाहती हैं काम
मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2021 के पहले राउंड में मनिका ने स्विमसूट पहनकर रैंप वॉक किया था। प्रीलिमनरी स्विमसूट राउंड में मनिका का कॉन्फीडेंस साफ नजर आ रहा था। 

Manika Sheokand shares her valuable learnings with all pageant aspirants

मनिका ने बताया है कि, 'कंपनी में मैंने एक क्लाइमेंट चेंज डिवीजन खोला है। क्योंकि महिलाएं क्लाइमेट का संरक्षण करने में बड़ा रोल निभाती हैं और इसलिए मैंने SDG में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण पर खास फोकस किया है।'  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर