Monalisa Dance Video: साड़ी पहन कुली नंबर 1 के गाने पर नाचीं मोनालिसा, फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कुली नंबर 1 मशहूर गाने तुझको मिर्ची लगी तो पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

Monalisa
Monalisa 
मुख्य बातें
  • मोनालिसा ने साड़ी पहनकर कुली नंबर 1 के गाने पर किया डांस।
  • मोनालिसा का डांस देख फैंस कर रहे तारीफ।
  • मालूम हो कि इंस्टाग्राम पर मोनालिसा के 40 लाख फॉलोअर्स हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं जो उनके फैंस को बहुत पसंद आती हैं। 

अब मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक रील (Reel) शेयर की है जिसमें वो फिल्म 'कुली नंबर 1' के गाने तुझको मिर्ची लगी तो पर डांस करती नजर आ रही हैं। मोनालिसा के फैंस को उनका यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और वो इसपर कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। एक तरफ जहां फैंस को मोनालिसा का डांस पसंद आ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ फैंस उनका देसी अंदाज पसंद आ रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

मोनालिसा जिस लुक में डांस कर रही हैं वो उनके सीरियल 'नमक इस्क का' का से है। इस शो में मोनालिसा इरावती नाम की महिला के नेगेटिव रोल में हैं। इस शो में मोनालिसा के फैंस उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। यह यह शो एक नर्तकी की कहानी हे जिसका नाम चमचम है। इस शो के रोल को मोनालिसा ने अपना ड्रीम रोल बताया था।

मालूम हो कि यह पहली बार नहीं है जब मोनालिसा ने साड़ी में डांस करते हुए अपना वीडियो शेयर किया हो, इससे पहले भी कई बार वो अपनी वीडियो शेयर कर चुकी हैं। जिनमें उनका देसी से लेकर वेस्टर्न स्टाइल तक देखने को मिलता है। बता दें कि इंस्टाग्राम पर मोनालिसा के 4 मिलियन यानी 40 लाख फॉलोअर्स हैं। 

बता दें कि भोजपुरी इंडस्‍ट्री में मोनालि‍सा का एक बड़ा नाम हैं। उन्‍होंने कई हिट फ‍िल्‍मों में काम किया है। मोनालि‍सा का असली नाम अंतरा बिस्‍वास है लेकिन परदे और स्टेज पर वह फैंस के बीच मोनालि‍सा के नाम से मशहूर हैं। उनका जन्म 21 नवंबर 1982 में हुआ था और अब तक वह 125 से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर