महेंद्र सिंह धोनी लेकर आ रहे हैं नई वेब सीरीज 'अथर्व', फर्स्ट लुक में दिखा सुपरहीरो अवतार- Video

MS Dhoni Atharva The Origin Teaser: एमएस धोनी के इस ग्राफिक उपन्यास की घोषणा, साल 2020 में की गई थी। ये सीरीज एक नवोदित लेखक के अप्रकाशित बुक पर आधारित है...

MS Dhoni web series Check upcoming Atharva The Origin first Look watch Video
MS Dhoni Atharva The Origin 
मुख्य बातें
  • एमएस धोनी ने अपनी आने वाली वेब सीरीज की एक झलक शेयर की है।
  • उनकी सीरीज का नाम अथर्व: द ओरिजिन (Atharva- The Origin) है।
  • ये सीरीज एक नवोदित लेखक के अप्रकाशित बुक पर आधारित है।

भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हाल ही में एमएस धोनी(MS Dhoni) ने अपनी आने वाली वेब सीरीज की एक झलक शेयर की है। उनकी सीरीज का नाम अथर्व: द ओरिजिन (Atharva- The Origin)है जिसमें वो बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगे। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने ग्राफिक नॉवल से अपना पहला लुक शेयर किया है। अपने चहेते क्रिकेटर को एकदम नए अवतार में देखने के बाद फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं। फिल्म में रमेश थमिलमनी ने लिखी और इसे आदिकलराज और अशोक मनोर प्रोड्यूज कर रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने ग्राफिक नोवल अथर्व का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप के जरिए रिलीज किया है। इस ग्राफिक उपन्यास का टाइटल– अथर्व द ऑरिजिन है। फर्स्ट लुक में महेंद्र सिंह धोनी एक युद्ध के मैदान में एनिमेटेड अवतार में नजर आ रहे हैं। इसमें उनका अवतार दानव जैसी एक सेना के खिलाफ लड़ रहा है।

आपको बताते चलें इस ग्राफिक उपन्यास की घोषणा, साल 2020 में की गई थी। ये सीरीज एक नवोदित लेखक के अप्रकाशित बुक पर आधारित है। धोनी एंटरटेनमेंट की प्रबंध निदेशक धोनी की पत्नी साक्षी ने सीरीज के निर्माण के बारे में बात की थी।

ऐसा लग रहा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने क बाद धोनी नए रास्ते तलाश रहे हैं और ‘अथर्व’ उनमें से एक है। धोनी आईपीएल के अगले सीजन (IPL-2022) में 4 बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए खेलते नजर आएंगे। धोनी की कप्तानी में टीम पिछले सीजन में भी चैंपियन बनी थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर