पिंक साड़ी में भतीजे जय अनमोल की शादी में पहुंची Nita Ambani, खूबसूरती में बहुओं को दी मात

Nita Ambani Look in Anmol Ambani Wedding: अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी और कृशा शाह लाल शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस शादी से नीता अंबानी का लुक वायरल हो रहा है।

Nita Ambani
Nita Ambani 
मुख्य बातें
  • अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी शादी के बंधन में बंध गए हैं।
  • जय अनमोल अंबानी की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
  • शादी से नीता अंबानी का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Neeta Ambani Look: अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बेटे जय अनमोल अपनी मंगेतर कृशा शाह के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी में बॉलीवुड सेलेब्स और बिजनेस जगत के कई बड़े चेहरे शामिल हुए। इस शादी में मुकेश अंबानी का परिवार भी नजर आया। वहीं, सोशल मीडिया पर शादी से नीता अंबानी का लुक यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।

भतीजे जय अनमोल अंबानी की शादी में नीता अंबानी (Nita Ambani Look) ने पिंक कलर की साड़ी पहनी है। इसके साथ उन्होंने गोल्डन कलर का ब्लाउज पहना है, इस पर काफी सारा एंब्रॉडरी का काम किया हुआ है। वहीं, बिंदी, सिंदूर, डायमंड नेकपीस और मैचिंग ईयरपीस से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। वहीं, उन्होंने बेहद कम मेकअप किया है। नीता अंबानी ने अपने बालों का जूड़ा बांधा है। उन्होंने गजरा लगाकर अपने हेयस्टाइल को कंप्लीट किया है।  

Neeta Ambani

Also Read: जब नीता अंबानी ने किया खुलासा- ईशा अंबानी को प्रपोज करने के बाद आनंद पीरामल ने मुझे किया था फोन

ऐसा था दूल्हा और दुल्हन का लुक
 जय अनमोल अंबानी और कृशा शाह की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है। दुल्हन कृशा शाह लाल ने सुनहरे रंग के भारी कढ़ाई वाला लहंगा पहना हुआ है। उन्होंने डायमंड और एमराल्ड ज्वेलरी से लुक को कंप्लीट किया है। उनके ज्वेलिरी में चोकर, लॉन्ग नेकपीस और मांग टीका शामिल है। वहीं, जय अनमोल अंबानी आइवरी कलर की शेरवानी में काफी जच रहे हैं। जय अनमोल ने  साफा और दोशाला भी पहना हुआ है। इससे पहले हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की फोटोज वायरल हुई थी। मेहंद सेरेमनी में बच्चन परिवार भी शामिल हुआ था। 

Anmol Ambani Wedding

कौन हैं अनिल अंबानी की बहू कृशा
अनिल अंबानी की बहू कृशा सोशल नेटवर्किंग कंपनी डिस्को की संस्थापक हैं। कृशा इससे पहले यूके की कम्पनी एक्सेंचर के लिए काम किया करती थीं। कुछ वक्त बाद वह भारत लौट आईं और यहां उन्होंने अपनी कंपनी शुरू की।

Another Ambani Wedding Coming Up! Jai Anmol Ambani Gets Engaged to Krisha Shah - Celebrity, Cosmopolitan India

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक जय अनमोल और कृशा की मुलाकात अपने परिवार के जरिए हुई थी। दोनों ने काफी समय एक दूसरे को जानने के लिए साथ बिताया था। अपनी कंपनी को लेकर कृशा की डेडिकेशन जय अनमोल को काफी पसंद आई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर