Nora Fatehi ने ब्लैक आउटफिट के साथ कैरी किया इतना महंगा बैग, कीमत सुन नहीं होगा यकीन

Nora Fatehi style: नोरा फतेही को कनाडा से लौटते हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वहां वह लग्जरी बैग और मास्क के साथ नजर आईं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Nora Fatehi Costly Purse, Nora Fatehi
नोरा फतेही का स्टायलिश बैग  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नोरा फतेही को एयरपोर्ट पर किया गया स्पॉट
  • कनाडा से लौट रही थीं एक्ट्रेस
  • महंगे पर्स को किया कैरी

Nora Fatehi Costly Purse: नोरा फतेही बॉलीवुड की हॉटेस्ट एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती हैं। वह अपने डांस मूव्स और स्टायल से लोगों का दिल जीतती हैं। वह हमेशा एक फैशन स्टेटमेंट सेट करती हैं। उनके स्टायल से लेकर लग्जरी चीजों के शौक के चलते अक्सर वह स्पॉट लाइट में रहती हैं। नोरा हाल ही में एक येलो पर्स के साथ नजर आईं। जिसकी कीमत लाखों में है।

ये पर्स देखने मे जितना स्टायलिश है, इसकी कीमत भी उतनी ही ज्यादा है। नोरा इस पर्स को कनाडा से लौटने पर कैरी करते हुए नजर आईं। नोरा ने इस पर्स को ब्लैक आउटफिट के साथ कैरी किया था। बता दें कि वह टोरंटो, कनाडा में पली-बढ़ी हैं। ऐसे में वह वहां घूमने गई थीं। नोरा को कनाडा से लौटते हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

उन्होंने स्किन फिट लेटेक्स पैंट के साथ एक काले रंग का साटन टॉप पहना था। उन्होंने इस लुक को पेंसिल हील के साथ एंकल लेंथ लेदर बूट्स के साथ पेयर किया था। उनके इस लुक में येलो पर्स ने चार-चांद लगा दिए। 

ये बैग लेदर का है। पीले चमड़े का ये बैग फेंडी का है। ये पीकाबू, आई सी यू बैग के कलेक्शन से है। फेंडी वेबसाइट के अनुसार बैग की कीमत 3,980 डॉलर है जो लगभग  2.9 लाख रुपए का है।

इसके अलावा नोरा ने महामारी के कारण ब्लैक कलर का मास्क भी पहना हुआ था।लुई वुइटन का मोनोग्राम वाले इस मास्क की कीमत करीब 26,000 रुपये है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा की हाल ही में अजय देवगन के साथ फिल्म भुज रिलीज हुंई ह।। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई इस मूवी को काफी अच्दा रिस्पांस मिला। दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और शरद केलकर भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म गुजरात की 300 महिलाओं की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने भारत-पाक युद्ध के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर