इंजीनियर से एक्टर बने शिव स्वरूप, जानिए पंचायत 2 के 'राहुल पांडे' के बारे में दिलचस्प बातें

Panchayat 2 Actor Shiv Swaroop: पंचायत सीजन 2 में एक्टर शिव स्वरूप राहुल पांडे के किरदार में नजर आ रहे हैं। जानिए कौन हैं शिव स्वरूप और जानिए उनके बारे में दिलचस्प बातें...

Panchayat 2 actor Shiv Swaroop
Panchayat 2 actor Shiv Swaroop 
मुख्य बातें
  • पंचायत सीजन 2 के आखिरी एपिसोड ने फैंस को इमोशनल कर दिया है।
  • आखिरी एपिसोड में उप प्रधान प्रहलाद पांडे का बेटा राहुल शहीद हो जाता है।
  • राहुल का किरदार शिव स्वरूप ने निभाया है।

Panchayat 2 Rahul Pandey: पंचायत के दूसरे सीजन ने दर्शकों को खूब हंसाया लेकिन, आखिरी एपिसोड में हर फैन की आंखों में आंसू आ गए।  उप प्रधान प्रहलाद पांडे का बेटा राहुल पांडे के शहीद होने के बाद पूरा गांव गमजदा हो जाता है। राहुल पांडे का किरदार एक्टर शिव स्वरूप ने निभाया है। केवल तीन एपिसोड में नजर आए शिव स्वरूप ने अपने अभिनय से फैंस का दिल जीत लिया है। 

शिव स्वरूप बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। शिव ने कक्षा आठवीं तक मुजफ्फरपुर के डीएवी स्कूल में पढ़ाई की है। इसके बाद वह परिवार के साथ दिल्ली बस गए थे। आगे की पढ़ाई उन्होंने वहीं से पूरी की थी। 12वीं के बाद शिव ने इंजीनियरिंग की ड्रिगी ली। उन्होंने कर्नाटक के तुमकुर से बीई इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग का कोर्स किया। इस दौरान उन्होंने थिएटर में काम करना भी शुरू कर दिया। शिव ने लिफ्ट और नरसंहार जैसी शॉर्ट फिल्मों में काम किया है। इसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स भी मिले। 

May be an image of 7 people and people standing

Also Read: Panchayat 2: फुलैरा से हो जाएगा सचिव अभिषेक त्रिपाठी का ट्रांसफर? ऐसी हो सकती है पंचायत 3 की कहानी    

सोशल मीडिया पर हैं बेहद एक्टिव
शिव स्वरूप सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव हैं। अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वह पंचायत 2 की शूटिंग की फोटोज शेयर करते हैं। इंस्टाग्राम पर अपने ऑनस्क्रीन पिता फैसल मलिक उर्फ प्रहलाद पांडे के साथ फोटो शेयर कर शिव ने लिखा, 'मेरे लिए ये पिता की तरह हैं और हमेश रहेंगे। मेरा जो आपके साथ रिश्ता है वही लोगों ने पर्दे पर देखा। सबसे विनम्र और बड़े दिल के एक्टर जिनसे मैं मिला। एक बेहतरीन अभिनेता हैं। आप दिल जीत रहे हैं, जिसमें आप हमेशा से माहिर हैं। आपके साथ फ्रेम शेयर करने पर मुझे गर्व हो रहा है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shiv Swaroop (@swaroopshiv)

पंचायत सीजन 2 को फैंस का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोशल मीडिया पर सीरीज के डायलॉग्स पर कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। सीरीज में कुल आठ एपिसोड हैं। सीजन 2 में जीतेंद्र कुमार सचिव अभिषेक त्रिपाठी, चंदन रॉय सहायक सचिव के रोल में हैं। नीना गुप्ता ने मंजू देवी, रघुवीर यादव ने प्रधान ब्रज भूषण दुबे और फैसल मलिक उप प्रधान प्रहलाद पांडे के रोल में है।  


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर