सोशल मीडिया पर पति Nick Jonas का सरनेम हटाने पर Priyanka Chopra ने दी सफाई, इस खास कारण से उठाया था ये कदम

Priyanka Chopra on Dropping Surname: प्रियंका चोपड़ा ने पिछले दिनों अपने नाम से पति निक जोनस का सरनेम हटा दिया है। अब प्रियंका ने बताई इसकी वजह। जानिए क्या बोलीं प्रियंका चोपड़ा....

Priyanka Chopra And Nick Jonas
Priyanka Chopra And Nick Jonas 
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस का सरनेम हटा दिया था।
  • प्रियंका ने अब इसके कारण का खुलासा किया है।
  • प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उन्हें आश्चर्य है कि इसका मुद्दा बना दिया है।

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा ने पिछले दिनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट में अपने पति निक जोनस का सरनेम हटा दिया है। इसके बाद से ही दोनों के रिश्तों में तल्खी के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा की मम्मी मधु चोपड़ा ने इसे खारिज किया था। अब प्रियंका चोपड़ा ने जोनस सरनेम हटाने की असली वजह बताई है। 

ई टाइम्स से बातचीत में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra on dropping surname) ने कहा था, 'मुझे नहीं पता। मैं चाहती थी कि मेरा यूजरनेस मेरे ट्विटर अकाउंट वाले नाम से मैच करे। मुझे यह देख बड़ा आश्चर्य हुआ लोगों ने इस बात का इतना बड़ा मुद्दा बना दिया। यह सोशल मीडिया है दोस्तों। जस्ट चिल आउट।' आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शादी के बाद अपने नाम बदलकर प्रियंका चोपड़ा जोनस रखा था। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि प्रियंका ने जोनस ब्रदर के रोस्ट प्रोग्राम को प्रमोट करने के लिए किया था। 

Priyanka Chopra Instagram

Also Read: Priyanka Chopra ने इंस्टाग्राम पर हटाया पति Nick Jonas का सरनेम

मां मधु चोपड़ा ने दिया ये जवाब 
प्रियंका चोपड़ा की टीम ने निक जोनस के साथ उनके खराब रिश्ते पर कहा कि ये सब महज अफवाह है। प्रियंका उनका नाम है और किसी भी तरह से कयास लगाने की कोई जरूरत नहीं है। वहीं, न्यूज 18 से बातचीत में मधु चोपड़ा ने भी इन कयासों को पूरी तरह से खारिज किया है। मधु चोपड़ा ने बताया, 'ये सब फालतू की बकवास है। इस तरह की अफवाहें प्लीज मत फैलाएं।'

Priyanka Chopra-Nick Jonas Diwali 2021: Here's How Priyanka Chopra Celebrated Diwali in The US

मैट्रिक्स 4 का कर रही हैं प्रमोशन
प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म मैट्रिक्स 4 का प्रमोशन कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में 'सती' के किरदार में हैं। सती राम-कंद्रा और कमला की बेटी है। सती का जन्‍म बिना किसी मकसद के हुआ है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ दिखेंगी। प्रियंका चोपड़ा इसके अलावा वह अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'सिटाडेल ने नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर