30 हजार का मेजपोश,14 हजार का नैपकिन..., प्रियंका चोपड़ा की कंपनी के महंगे सामान देख यूजर्स ने की खिंचाई

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में होमवेयर प्रोडक्ट्स का एक बिजनेस शुरू किया है। इसकी घोषणा उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से इंस्टाग्राम पर की। यूजर्स ने जब उनकी कंपनी के सामान देखना शुरू किया तो कीमत देख दंग रह गए।

Priyanka Chopra's Homeware Brand
Priyanka Chopra's Homeware Brand 
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में होमवेयर प्रोडक्ट्स का एक बिजनेस शुरू किया है।
  • यूजर्स ने जब उनकी कंपनी के सामान देखना शुरू किया तो कीमत देख दंग रह गए।
  • यहां मेजपोश की कीमत 30600 रुपये और एक मग की कीमत 3000 रुपये है।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में होमवेयर प्रोडक्ट्स का एक बिजनेस शुरू किया है। उन्होंने सोना होम नाम का वेंचर लॉन्च किया है जो होम वेयर प्रोडक्ट बेचेगा इसकी घोषणा उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से इंस्टाग्राम पर की। यूजर्स ने जब उनकी कंपनी की वेबसाइट पर जाकर सामान देखना शुरू किया तो कीमत देख दंग रह गए। इसके बाद कीमतों को लेकर यूजर्स ने प्रियंका की खिंचाई करना शरू कर दिया। 

बता दें कि Sona Home की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कोई भी अपने घर और किचन में इस्तेमाल होने वाले सामान की खरीदारी ऑनलाइन कर सकता है। यहां उच्च क्वालिटी और डिजाइन के साथ ही भारतीय संस्कृति की झलक वाले उत्पाद मौजूद हैं। प्रियंका ने मनीष गोयल नाम के शख्स के साथ मिलकर इसे लॉन्च किया है। वीडियो में मनीष प्रियंका के साथ नजर आ रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

Also Read: येलो बिकिनी में प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए हॉट फोटोज, निक जोनस के उड़े होश

इस वेबसाइट पर सामान बहुत महंगे हैं और ये बात भारतीय यूजर्स को खटक रही है। यहां मेजपोश की कीमत 30600 रुपये और एक मग की कीमत 3000 रुपये देखकर लोगों का दिमाग घूम गया। इतना ही नहीं, इस वेबसाइट पर 14 हजार का नैपकिन मिल रहा है। इनकी कीमत आम आदमी की पहुंच से कहीं ज्यादा है। यही वजह है कि लोगों ने कमेंट कर प्रियंका को निशाने पर ले लिया। 

एक यूजर ने कमेंट करते हुए प्रियंका की पोस्ट पर लिखा- 400 डॉलर एक टेबल क्लॉथ के लिए, क्या कोई इसे खरीद रहा है। वहीं कई दूसरे यूजर्स ने भी कमेंट कर प्रोडक्ट्स की महंगी कीमतों की आलोचना की है। एक तरफ यूजर्स जहां कीमतों पर तंज कस रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सितारे प्रियंका को इस नई शुरुआत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर