राजकुमार राव से लेकर नीना गुप्ता तक ने तोड़ी रूढ़िवादी सोच, पेश की समाज के लिए मिसाल

Bollywood Celebs who breaks Stereotype : बॉलीवुड सेलेब्स को लोग अपना रोल मॉडल मनाते हैं। कई बार सेलेब्स समाज की दकियानूसी सोच को दरकिनार कर लोगों के लिए मिसाल पेश करते हैं। आइए बॉलीवुड के इन स्टार्स के बारे में जानते हैं।

celebs who breaks stereotype
celebs who breaks stereotype  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर सुर्खियों में रहते हैं
  • कुछ सेलेब्स ने समाज की रूढ़िवादी सोच को तोड़कर पेश की मिसाल
  • इस लिस्ट में राजकुमार से लेकर नीना गुप्ता तक का नाम शामिल है

Bollywood Celebs who breaks Stereotype : बदलते समय के साथ लोगों की सोच में भी बदलाव आया है। आज पढ़ें- लिखे लोग समाज की इन दकियानूसी सोच को दरकिनार करने में यकीन रखते हैं। इसमें बॉलीवुड सेलेब्स का भी खास योगदान हैं, क्योंकि लाखों लोग इन्हें अपना रोल मॉडल मानते हैं। कई सेलेब्स ने समाज की रूढ़िवादी सोच को तोड़ने का काम किया है। इन चीजों का हमारे समाज में सकारात्मक असर पड़ता है। ये चीजें लोगों की सोच में बदलाव लाती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे सेलेब्रिटीज के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने समाज की रूढ़िवादी सोच को तोड़कर एक मिसाल पेश की है।

राज कुमार राव

राज कुमार राव ने पिछले साल पत्रलेखा से शादी की थी। हिंदू नियमों के अनुसार, शादी के समय दुल्हा- दुल्हन की मांग में सिंदूर भरता है। लेकिन एक्टर ने पत्रलेखा से भी अपनी मांग भरवाई थी। एक्टर का ये जेश्चर उनके फैंस को खूब पंसद आया था। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी का वीडियो शेयर किया था।

कैटरीना कैफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने पिछले साल विक्की कौशल से शादी की थी। एक्ट्रेस की शादी में उनकी फूलों की चादर भाइयों ने नहीं बल्कि बहनों ने पकड़ी थी। एक्ट्रेस ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा था हम बहनों ने हमेशा एक- दूसरे को प्रोटेक्ट किया और आगे भी करेंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

ये भी पढ़ें - Exclusive: ऐसा होगा Richa Chaddha और Ali Fazal की शादी का कार्ड, याद आएगा पुराने जमाने का क्यूट रोमांस
 

नीना गुप्ता

नीना गुप्ता को कई महिलाएं  अपना इंस्पीरेशन मानती हैं। एक्ट्रेस ने अकेले अपनी बेटी मसाबा गुप्ता को बड़ा किया है। उन्होंने बतौर सिंगल मदर अपनी सभी जिम्मेदारियां बखूबी निभाई हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने 50 साल की उम्र में दोबारा शादी की है।

मंदिरा बेदी

mandira bedi

मंदिरा बेदी अपने पति राज कौशल के निधन से पूरी तरह से टूट गई थीं। एक्ट्रेस ने इस मुश्किल समय में न सिर्फ खूद को संभाला बल्कि अपने पति को अंतिम विदाई भी दी। एक्ट्रेस ने अपने पति का अंतिम संस्कार देते हुए मुखाग्नि दी। भारतीय समाज में केवल पुरुष ही मुखाग्नि देते हैं। लेकिन मंदिरा ने इस प्रथा को तोड़कर लोगों के सामने मिसाल पेश की है।

दिया मिर्जा

दिया मिर्जा ने वैभव रेखी से दोबारा शादी की है। एक्ट्रेस ने अपनी शादी में कन्यादान की रस्म नहीं की थी। इतना ही नहीं उनकी शादी महिला पंडित ने करवाई थी। अक्सर शादी की रस्म और बड़े अनुष्ठान में पुरुष पंडित रहते हैं। दिया के इस जेश्चर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

आनंद तिवारी

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Angira Dhar (@angira)

विदाई में अक्सर लड़की रोती है, ऐसा बहुत कम होता है जब विदाई के समय कोई लड़का रोता है। फिल्म मेकर आनंद तिवारी अपनी विदाई पर रोने लगे थे, जबकि उनकी पत्नी एक्ट्रेस अंगीरा धर मुस्कुरा रही थीं। फिल्म मेकर की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। अक्सर कहा जाता है लड़के नहीं रोते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर