फैशन गेम में रणवीर सिंह से कम नहीं हैं उनके नाना जी, ये तस्‍वीर दे रही है सबूत

सेलेब्रिटी
मेधा चावला
मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Aug 26, 2020 | 12:44 IST

Ranveer singh shares Nana ji Photo : रणवीर सिंह ने अपने नाना जी की एक फोटो शेयर की है और साथ ही उनके स्‍टाइल के बारे में भी लिखा है।

Ranveer singh shares fashionable photo of his nana ji on instagram
Ranveer singh shares fashionable photo of his nana ji, रणवीर स‍िंंह के नाना जी   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रणवीर स‍िंह ने बॉलीवुड में वैराइटी की फ‍िल्‍मों से नाम कमाया है
  • काम के अलावा वह अपने फैशन गेम के ल‍िए भी जाने जाते हैं
  • उन्‍होंने अपने नाना की जी एक फोटो शेयर की है और उनके फैशन गेम पर कैप्‍शन लिखी है

बॉलीवुड में फैशनेबल एक्‍टर्स की ल‍िस्‍ट में टॉप पर आता है रणवीर सिंह का नाम। कई इवेंट्स पर वह बेहद स्‍टाइल‍िश अवतार में नजर आए हैं। कहने की जरूरत नहीं क‍ि फैशन के रण का ये वीर अपने हर अंदाज में जंचता है। और शायद यही वजह है क‍ि वह दीपिका पादुकोण जैसी ब्‍यूटी का द‍िल भी चुरा ले गए। वैसे रणवीर को फैशन की ये सेंस अपने पर‍िवार से व‍िरासत में मिली है। 

दरअसल रणवीर सिंह ने हाल ही में एक पोस्‍ट शेयर की है। इसमें उनके नाना जी नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह ने उनको टैग करते हुए ये पोस्‍ट शेयर की है। बेशक कैप्‍शन में उन्‍होंने बस nana g ल‍िखा है लेक‍िन उनका ये अंदाज ही बताने को काफी है क‍ि रणवीर सिंह को उनका फैशन सेंस कहां से मिला है। 

आप भी देखें रणवीर सिंह के नाना जी तस्‍वीर जो उन्‍होंने शेयर की है। 

बैंगलुरु गए थे रणवीर सिंह  
रणवीर सिंह की लेटेस्‍ट खबर जानना चाहते हैं तो बता दें क‍ि कुछ द‍िन पहले वह दीपिका पादुकोण के साथ उनके पेरेंट्स से म‍िलने बैंगलुरु गए थे। वहां से लौटने की मुंबई एयरपोर्ट से दोनों की तस्‍वीरें वायरल हुई थीं। इस दौरान दीपिका और रणवीर सिंह, दोनों एक जैसे कपड़े पहने नजर आए थे। 

Spotted: Ranveer Singh and Deepika Padukone snapped at the airport

ये हैं उनके आने वाले प्रोजेक्‍ट 
रणवीर सिंह की फ‍िल्‍म 83 की इन द‍िनों चर्चा है जो भारत के 1983 में क्र‍िकेट वर्ल्‍ड कप जीतने पर बनी है। इसमें रणवीर सिंह को पर्दे पर उस टीम के कप्‍तान कपिल देव का रोल निभाते देखेंगे। इसके अलावा उनके पास करण जौहर के प्रोडक्‍शन हाउस की तख्‍त और जयेश भाई जोरदार भी है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर