Remo D'Souza को मिली अस्पताल से छुट्टी, पत्नी लिजेल डिसूजा के साथ हफ्तेभर बाद लौटे घर

Remo DSouza discharged from Hospital: रेमो डिसूजा को कुछ दिनों पहले दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब वो पत्नी लिजेल के साथ घर पहुंच गए हैं...

Remo D'Souza discharged from Kokilaben Hospital
रेमो डिसूजा। 
मुख्य बातें
  • फिल्ममेकर रेमो डिसूजा के फैन्स के लिए अच्छी खबर है।
  • रेमो डिसूजा का स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है।
  • रेमो डिसूजा को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर रेमो डिसूजा के फैन्स के लिए अच्छी खबर है। रेमो डिसूजा का स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है और अब वो अपने घर आ गए हैं। कुछ दिनों पहले रेमो डिसूजा को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, अब उनको हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। ETimes ने अस्पताल से ताजा अपडेट शेयर किया है कि रेमो डिसूजा अपनी पत्नी लिजेल के साथ आज दोपहर घर पहुंच गए हैं। लिजेल ने इस बात की पुष्टि ईटाइम्स से करते हुए कहा कि हम घर वापस आ गए हैं।

रेमो डिसूजा की सर्जरी की जा चुकी है। लिजेल लगातार अस्पताल के आईसीयू में रेमो के साथ मौजूद रही थीं। कोकिलाबेन अस्‍पताल में रेमो डिसूजा को देखने के लिए उनके कई करीबी पहुंचे। धर्मेंश, आमिर अली, अमजद खान और नोरा फतेही को भी हॉस्पिटल में देखा गया था। 


बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए मशहूर रेमो डिसूजा को फालतू और एबीसीडी जैसी फ‍िल्‍मों के लिए जाना जाता है। वह डांस एकेडमी भी चलाते हैं जहां हर साल कई युवा डांसर्स को प्रशिक्षण भी देते हैं।

रेमो डिसूजा अब तक डांस इंडिया डांस, झलक दिखलाजा और स्टार प्लस जैसे शोज के जज रहे हैं। रेमो अपनी बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए कई पुरस्‍कारों से सम्‍मानित किये जा चुके हैं। उनमें से IIFA अवार्ड्स, जी सिने अवार्ड्स और स्‍टार डस्‍ट अवार्ड शामिल हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर