Throwback: 'बिल्कुल नहीं बदलीं ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर!' शेयर किया बचपन की फिल्म का क्यूट VIDEO

Neetu Kapoor childhood film Cute VIDEO: दिवंगत ऋषि कपूर की पत्नी और रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने बचपन में की अपनी एक फिल्म का क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Neetu Kapoor Childhood film role
नीतू कपूर ने शेयर किया बचपन की फिल्म का वीडियो  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बचपन में शुरू हो गया था अभिनेत्री नीतू कपूर का करियर।
  • पति ऋषि कपूर की मौत के बाद कर रही हैं सिनेमा जगत में वापसी।
  • अभिनेत्री ने शेयर किया बचपन में की फिल्म 'दो कलियां' के गाने का क्यूट वीडियो।

मुंबई: बाल कलाकारों के रूप में बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने वाले वरिष्ठ कलाकारों में नीतू कपूर एक अहम नाम है। रणबीर कपूर की मां और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी ने बतौर बाल कलाकार फिल्मों में काम करना शुरू किया था और उन्होंने जो भी फिल्में कीं, उनमें से एक 'कालिया' भी थी।

साल 1968 में रिलीज हुई क्लासिक फिल्म नीतू कपूर के फैंस के लिए खास बनी हुई है और हाल ही में, वरिष्ठ स्टार ने फिल्म के एक गाने की एक क्लिप को एक थ्रोबैक ट्रीट के रूप में शेयर किया था। वीडियो में एक छोटी क्यूट सी लड़की को देखकर फैंस तो प्रभावित हुए ही साथ ही आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान सहित कई सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया और यह क्यूट लड़की खुद नीतू कपूर ही थीं।

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नीतू कपूर ने 'दो कलियां' फिल्म के 'मुर्गी मुर्गी प्यार से देखे' गाने से एक वीडियो क्लिप साझा की और एक बाल कलाकार के रूप में पुराने दिनों को याद किया, जब उन्होंने 'बहुत सारा मेकअप लगाया था।' वीडियो में अभिनेत्री को सफेद पोशाक में एक छोटी लड़की के रूप में देखा जा सकता है।

क्यूट वीडियो देखकर आलिया की मां सोनी राजदान ने रिएक्ट किया और लिखा, 'ओएमजी, तुम्हें पता है कि तुम बिल्कुल नहीं बदली हो! तब और आज वैसी ही क्यूट।' वहीं दूसरी ओर नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने उन्हें 'सबसे प्यारी' व्यक्ति कहा और सबा पटौदी ने लिखा, 'मेरी पसंदीदा नीतू आंटी की फिल्म- दो कलियां... सुरक्षित रहिए।'

यहां देखें नीतू कपूर की ओर से पोस्ट की गई क्लिप:

इस बीच बता दें कि नीतू COVID 19 संकट के बीच घर पर ही रह रही है। हाल ही में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने ऋषि कपूर की पहली पुण्यतिथि पर घर पर उनसे मुलाकात की थी। कथित तौर पर उनके घर पर एक पूजा भी रखी गई थी,  जहां परिवार के अन्य सदस्य जूम कॉल पर शामिल हुए।

वरिष्ठ स्टार 2020 में अपने पति और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद एक्टिंग की दुनिया में वापस लौट आई हैं। वह अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ 'जुग जुग जियो' में वापसी करेंगे। राज मेहता द्वारा निर्देशित, फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस की ओर से प्रोड्यूस की जा रही है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर