Shakti Kapoor Birthday:पिता चाहते थे दर्जी की दुकान संभाले शक्ति कपूर, भागकर की थी शिवांगी कोल्हापुरे से शादी

Shakti Kapoor Birthday: एक्टर शक्ति कपूर तीन सितंबर को अपना बर्थडे मना रहे हैं। शक्ति कपूर के पिता की दिल्ली में दर्जी की दुकान थी। जानिए शक्ति कपूर से जुड़ी दिलचस्प बातें...

Shakti Kapoor
Shakti Kapoor 
मुख्य बातें
  • शक्ति कपूर आज अपना बर्थडे मना रहे हैं।
  • शक्ति कपूर के पिता की दर्जी की दुकान थी।
  • शक्ति कपूर के पिता चाहते थे वह उनकी दर्जी की दुकान संभाले।

मुंबई. शक्ति कपूर तीन सितंबर को अपना 69वां बर्थडे मना रहे हैं। 700 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके शक्ति कपूर का जन्म एक पंजाबी फैमिली में हुआ था। शक्ति कपूर का असली नाम सुनील सिकंदर कपूर है। शक्ति कपूर को पहचान संजय दत्त की डेब्यू फिल्म रॉकी से मिली थी। इसके बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर शक्ति कपूर रख लिया था। 

शक्ति कपूर के पिता सिकंदर लाल कपूर की दिल्ली में दर्जी की दुकान थी। वहीं, उनकी मम्मी सुशीला एक हाउसवाइफ थीं। उन्हें बचपन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। साल 2003 में शक्ति कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'मुझे पढ़ाई में कभी दिलचस्पी नहीं थी। मेरे बेहद कम मार्क्स आया करते थे। मैं अपनी मन की करता था। मुझे तीन स्कूलों होली चाइल्ड, फ्रैंक एंथोनी पब्लिक स्कूल और सलवान पब्लिक स्कूल से निकाला गया था।  

Exclusive! "It was like a Goddess was sitting in front of me," says Shakti Kapoor as he shares a heart wrenching lockdown experience | Hindi Movie News - Times of India

पिता चाहते थे संभाले काम
शक्ति कपूर के मुताबिक उनके पिता पैसा बचाकर रखना चाहते थे। एक्टर के मुताबिक उनके पिता चाहते थे कि वह अपनी फैमिली बिजनेस ही संभाल लूं। बकौल शक्ति कपूर, 'मैंने ट्रेवल बिजनेस करना शुरू कर दिया था। यही नहीं, मैं अपने पापा की मर्जी के बिना उन्हीं की फिएट कार से लॉन्ग ड्राइव से जाया करता था। इस वजह से हमारा झगड़ा भी हुआ करता था।'

Shakti Kapoor

भागकर की है शादी
शक्ति कपूर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने शिवांगी कोल्हापुरे से शादी की थी। शिवांगी एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन हैं। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया।

Shakti Kapoor & Family's Biggest Controversies Photos

शिवांगी के घरवाले दोनों की शादी के लिए राजी नहीं थे। शिवांगी के घरवालों को जब शक्ति कपूर से रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने उन्हें कमरे में बंद कर दिया था। आखिरकार शिवांगी घर से बचते हुए निकली और दोनों  ने भागकर शादी की। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर