16 साल की उम्र में सलमान खान की फिल्म ठुकरा चुकी हैं श्रद्धा कपूर, अभी तक ऐसा है बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

Shraddha Kapoor Birthday facts: आशिकी 2, साहो, छिछोरे, स्त्री जैसी फिल्मों की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर तीन मार्च को बर्थडे मना रही हैं। जानिए श्रद्धा कपूर की लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

Shraddha Kapoor
Shraddha Kapoor 
मुख्य बातें
  • श्रद्धा कपूर तीन मार्च को बर्थडे मना रही हैं।
  • श्रद्धा कपूर को फेसबुक के जरिए पहली फिल्म मिली थी।
  • श्रद्धा कपूर को पहचान म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर आशिकी 2 से मिली थी।

Shraddha Kapoor Facts: आशिकी 2, छिछोरे, स्त्री जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्म की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर तीन मार्च को अपना बर्थडे मना रही हैं। श्रद्धा कपूर बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर और शिवांगी कपूर की बेटी हैं। श्रद्धा कपूर ने फिल्म तीन पत्ती से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। श्रद्धा कपूर उन एक्ट्रेस में शामिल हैं, जिनकी एक के बाद एक कई फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई हैं। 

श्रद्धा फिल्मी बैकग्राउंड से आती हैं। उनके पिता के अलावा उनकी मम्मी भी एक्ट्रेस रह चुकी हैं। वहीं, श्रद्धा कपूर की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे 70 और 80 के दशक की एक्ट्रेस थीं। वहीं, स्वर कोकिला लता मंगेशकर उनकी नानी थीं। श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर भी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। श्रद्धा ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए बोस्टन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था। इस दौरान फिल्म मेकर अंबिका हिंदुजा ने श्रद्धा कपूर की फोटोज फेसबुक पर देखीं। इसके बाद उन्होंने श्रद्धा को कॉन्टेक्ट किया और उन्हें उनकी पहली फिल्म तीन पत्ती ऑफर की। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई। 

Shraddha Kapoor's gorgeous pics from 'Saaho' | Times of India

Also Read: ऐसी है श्रद्धा कपूर की पूरी फैमिली, नाना और लता मंगेशकर का ये हैं कनेक्शन

ठुकरा चुकी हैं सलमान खान की फिल्म 
श्रद्धा कपूर को पहचान साल 2013 में आई म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर आशिकी 2 से मिली थी। इस फिल्म के गाने और श्रद्धा-आदित्य रॉय कपूर की केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। श्रद्धा कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह सलमान खान के अपोजिट डेब्यू करने जा रही थीं। जब वह 16 साल की थीं तो उन्हें सलमान खान की फिल्म में काम करने का ऑफर मिला था। उस वक्त वह अपनी पढ़ाई में ध्यान देना चाहती थीं और स्कूल खत्म कर कॉलेज में जाना चाहती थीं।   

Shraddha Kapoor opens up about her back to back successful releases in 2020 | Hindi Movie News - Times of India

100 करोड़ कल्ब में चार फिल्में
श्रद्धा कपूर की चार फिल्में अभी तक 100 करोड़ के कल्ब में शामिल हैं। उनके करियर की सबसे सफल फिल्म छिछोरे थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 153 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। 

Bollywood News - Shraddha Kapoor went all fida over Ranbir Kapoor while working in Luv Ranjan's next; check out what she has to say [Exclusive]

श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो, स्त्री, एबीसीडी 2 भी 100 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर चुकी है। वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर अब रणबीर कपूर के साथ लव रंजन की फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर