ये हैं Sonam Kapoor के बड़े विवाद, Katrina Kaif को कहा था बेशर्म, पब्लिक में दिखा चुकी हैं मिडिल फिंगर

Sonam Kapoor controversial statements: सोनम कपूर का आज बर्थडे है। सोनम कपूर हमेशा अपने विवादित और बेबाक बयानों के कारण सुर्खियों में रहती हैं। जानिए सोनम के ऐसे ही विवादित बयान....

Sonam Kapoor
Sonam Kapoor 
मुख्य बातें
  • सोनम कपूर आज अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • सोनम कपूर अक्सर बेबाक बयान के कारण विवादों में भी रहती हैं।
  • सोनम कपूर ने ऐश्वर्या राय से लेकर कैटरीना कैफ तक पर निशाना साधा था।

मुंबई. सोनम कपूर आहूजा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनम कपूर फिल्म इंडस्ट्री में स्टाइल स्टेटमेंट के अलावा अपने बेबाक अंदाज और कई बार अपने बोल्ड बयानों के लिए सुर्खियां बटोर चुकी हैं।    

सोनम कपूर ने ऐश्वर्या राय से लेकर कैटरीना कैफ तक पर निशाना साधा था। सोनम और ऐश के विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। सोनम कपूर ने अपने एक स्टेटमेंट में कहा था कि ऐश्वर्या ने उनके पापा अनिल कपूर के अपोजिट काम किया है, इसलिए वो उनकी आंटी होंगी।       

करियर के शुरुआत में सोनम और रणबीर का अफेयर चर्चा में रहा था। 2010 में सोनम ने कहा था कि रणबीर एक अच्छे इंसान और दोस्त हैं। लेकिन, वह मम्मा बॉय हैं। मुझे नहीं पता कि दीपिका इतने लंबे समय से दीपिका उनके साथ कैसे हैं।  

Sonam Kapoor Welcomes Aishwarya Rai On Instagram - UrduPoint

दिखाई थी मिडिल फिंगर
प्लेयर्स फिल्म के प्रमोशन के दौरान सोनम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिडिल फिंगर दिखाई थी। दरअसल फिल्म के अंदर इसी सीन पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई थी।सोनम ने कहा था कि मुझे सेंसरशिप से फर्क नहीं पड़ता। आजकल हर युवा मिडिल फिंगर दिखाता है। 

एक इंटरव्यू के दौरान सोनम कपूर ने कटरीना कैफ को बेशर्म तक कह दिया था। हालांकि बाद में सोनम ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा- 'मैं कटरीना को फूलों का गुलदस्ता दूंगी। आपको कुछ चीजों को करने के लिए एक तरह की बेशर्मी चाहिए होती है।'

Katrina Kaif just LOST out on a film co-starring Sonam Kapoor and you wouldn't believe who is replacing her! - Bollywood News & Gossip, Movie Reviews, Trailers & Videos at Bollywoodlife.com

सोनाक्षी सिन्हा से कैटफाइट
 सोनम कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के बीच कैटफाइट ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी। सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सोनम एक्ट्रेस से ज्यादा एक स्टाइल ऑइकन है। इसके जवाब में सोनम ने कहा, 'जब मैं उसकी उम्र में थी तो मैंने भी ऐसी बेवकूफी भरी बातें कही थी।'  

Sonakshi Sinha reacts to Sonam Kapoor's 'SORRY' tweet: She had already messaged me | PINKVILLA

 सोनम अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी जानी जाती हैं। हालांकि, इस मुद्दे पर भी वह विवादित बयान दे चुकी हैं।  सोनम ने एक इंटरव्यू में कहा था- 'भारत के पुरुषों को फैशन की समझ नहीं हैं। जब तक वह गे न हो।'  
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर