Bae Suzy हैं पहली कोरियन फीमेल सेलेब जिनका मैडम तुसाद में बना था वैक्स स्टेच्यू, जानें कुछ रोचक बातें

सेलेब्रिटी
भाग्य लक्ष्मी
Updated Mar 04, 2022 | 07:51 IST

Bae Suzy Interesting Facts: साउथ कोरिया की जानी-मानी अदाकारा, गायिका और मॉडल Bae Suzy भारत में भी बहुत पॉपुलर हैं। भारत समेत वह कई देशों में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं। यहां जानें उनसे आधारित रोचक बातें। 

Bae Suzy Interesting Facts, Bae Suzy Interesting Facts In Hindi
Bae Suzy  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 10 अक्टूबर 1994 के दिन साउथ कोरिया में हुआ था Bae Suzy का जन्म।
  • साउथ कोरिया की जानी-मानी अदाकारा, गायिका और मॉडल हैं Bae।
  • गर्ल ग्रुप मिस ए की मेंबर हैं Bae Suzy।

Bae Suzy Interesting And Unknown Facts: आजकल भारतीय युवा बॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा कोरियन ड्रामा के फैन बनते जा रहे हैं। जिसे देखो वह कोरियन ड्रामा को लेकर बातें करता रहता है। लोगों को कोरियन ड्रामा के साथ कोरियन सेलिब्रिटी भी बहुत पसंद आते हैं। यही वजह है कि भारत में आजकल बहुत सारे कोरियन सेलिब्रिटी पॉपुलर हैं। इन्हीं में से एक Bae Suzy हैं जो भारत में बहुत तगड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं। वह एक ऐसी कोरियन सेलिब्रिटी हैं जो टीवी सीरीज के साथ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। यहां जानें उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें जो शायद आप नहीं जानते होंगे। 

साउथ कोरिया में हुआ था जन्म

Bae Suzy का जन्म साउथ कोरिया में 10 अक्टूबर 1994 के दिन Bae Wan-young और Jeong Hyun-Sook के घर में हुआ था। उनकी एक बड़ी बहन और छोटा भाई भी है जिनके साथ वह बहुत खास रिश्ता रखती हैं। उन्होंने स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स सीयोल से पढ़ाई की थी और 2013 में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया था। 

Also Read: कौन हैं Momoland की Nancy, जो हैं करोड़ों दिलों की धड़कन, यहां देखें K-pop सिंगर-एक्ट्रेस की‌ बोल्ड फोटोज

यह है उनका असली नाम

भारत समेत कई देशों में उन्हें Bae Suzy के नाम से जाना जाता है, लेकिन उनका असली नाम Bae Su-ji है। लोग उन्हें प्यार से Bae Suzy कहते हैं। और यही नाम आज उनकी पहचान बन गया है।

ऑनलाइन शॉपिंग मॉडल थीं Bae Suzy

अपना डेब्यू करने से पहले वह एक ऑनलाइन शॉपिंग मॉडल थीं। उन्होंने अपना टीवी डेब्यू टेलीविजन सीरीज ड्रीम हाई से किया था जो वर्ष 2011 में ऑन एयर हुआ था। इसके बाद वह स्टार्टअप और व्हाईल यू वर स्लीपिंग जैसे कई सीरीज में नजर आईं। उन्होंने अपना फिल्म डेब्यू वर्ष 2012 में आर्किटेक्चर 101 से किया था। 

Bae Suzy को मिला है खास टैग

वह अपनी अदाकारी के लिए बहुत फेमस हैं। एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ वह एक शानदार गायिका भी हैं। लेकिन भारत में बहुत कम लोग यह जानते होंगे कि जब उन्होंने अपना फिल्म डेव्यू किया था तब उन्हें अपने देश में 'देश का पहला प्यार' का टैग मिला था। उन्हें अपनी फिल्म डेब्यू के लिए बहुत पसंद किया गया था।

Also Read: All Of Us Are Dead: बॉलीवुड फिल्मों को मात दे रही है यह हॉरर कोरियन वेब सीरीज, अकेले देखने की ना करें गलती

ऐसे बनीं मिस ए का हिस्सा 

वर्ष 2009 में Bae ने Mnet सुपरस्टार के के लिए ऑडिशन दिया था जिसके बाद वह कुछ ही राउंड के बाद एलिमिनेट हो गई थीं। इस दौरान जेवाईपी एंटरटेनमेंट के एक स्काउट की नजर उन पर पड़ी और उन्हें इस कंपनी में बतौर ट्रेनी रख लिया गया। जिसके बाद वर्ष 2010 में वह मिस ए ग्रुप का हिस्सा बन गईं। धीरे-धीरे करके वह‌ सफलता की सीढ़ी चढ़ती गईं और उन्हें टीवी सीरीज और फिल्मों में काम मिलने लगा।

मैडम तुसाद में है Bae Suzy का पुतला

आज Bae ना ही सिर्फ अपने देश में बल्कि कई देशों में नाम कमा रही हैं। वह बहुत से देशों में पॉपुलर हैं। वर्ष 2016 में सितंबर के महीने में हांगकांग के मैडम तुसाद में उनका वैक्स स्टेच्यू डिस्प्ले के लिए रखा गया था। वह पहली ऐसी कोरियन फीमेल सेलिब्रिटी हैं जिनका वैक्स स्टेच्यू मैडम तुसाद में रखा गया। 

तरह-तरह के ब्रांड को करती हैं प्रमोट

वह एक ऐसी सेलिब्रिटी हैं जो कई ब्रांड को प्रमोट करती हैं। कॉस्मेटिक से लेकर घर की आम चीजों तक वह कई प्रोडक्ट्स का एंडोर्समेंट करती रहती हैं। यही वजह है कि उनका नाम 'Human Dior' रखा गया है क्योंकि वह कोई ना कोई प्रोडक्ट को प्रमोट करती हुई नजर आ जाती हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर