Suhana Khan Halloween: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का हैलोवीन लुक वायरल, पॉप सिंगर को कॉपी कर लिया हॉट लुक

Suhana Khan Halloween 2020: सेलिब्रिटीज लगातार सोशल मीडिया पर हैलोवीन लुक शेयर कर रहे हैं। अब शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी अपना हैलोवीन लुक शेयर किया है...

Shah Rukh Khan Daughter Suhana Khan Copy Ariana Grande for Halloween 2020
सुहाना खान। 
मुख्य बातें
  • हर साल 31 अक्टूबर को दुनिया भर में हैलोवीन मनाया जाता है।
  • हमेशा की तरह बॉलीवुड हस्तियों ने भी हैलोवीन 2020 का आनंद लिया।
  • अब शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने भी अपना हैलोवीन लुक शेयर किया है। 

हैलोवीन 2020 हर साल 31 अक्टूबर को दुनिया भर में मनाया जाता है। इस त्योहार पर सभी डरावनी और दिलचस्प वेशभूषा में तैयार होते हैं। साथ ही बच्चों के लिए बहुत सारी मजेदार एक्टिविटीज होती हैं। जैसा कि हाल ही में दुनिया ने हैलोवीन 2020 मनाया और बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी इस त्योहार का आनंद लिया। सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर भी फैन्स से अपने हैलोवीन लुक शेयर किए। अब, सभी की तरह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी अपना हैलोवीन लुक शेयर किया है। 

सुहाना खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक फोटो शेयर की और फैन्स को अपनी हैलोवीन ड्रेस की झलक दिखाई है। शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने फोटो शेयर कर लिखा, 'बीइंग एरियाना एव्री हैलोवीन।' जैसा कि सुहाना खान पॉप सिंगर एरियाना ग्रांडे की बहुत बड़ी फैन हैं। इसीलिए हैलोवीन के लिए सुहाना ने ग्रैमी अवॉर्ड विजेता सिंगर का लुक चुना।

एरियाना ग्रांडे बन सुहाना खान ने दिया हॉट पोज
स्टार किड सुहाना खान ने हैलोवीन 2020 के लिए एरियाना ग्रांडे का खूबसूरत लुक लिया। सुहाना ने टील ग्रीन कलर की मिनी स्कर्ट और फुल स्लीव्स क्रॉप टॉप पहना। सुहाना खान ने लाइट मेकअप के साथ एरियाना ग्रांडे की तरह ही अपने बालों को स्टाइल किया। इस लुक में सुहाना एक हॉट पोज देती नजर आईं। 


सुहाना खान के इंस्टाग्राम पर हैं 10 लाख फॉलोवर्स
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही अभी फिल्म इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा है लेकिन वो हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। सुहाना खान सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं लेकिन कभी कभी अपनी तस्‍वीरों से गदर मचा देती हैं। सुहाना ने कुछ समय पहले ही अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक किया है जहां अब उनके 1 मिलियन यानी 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर