लता मंगेशकर के साथ इस खूबसूरत एक्‍ट्रेस ने बचपन में गाया था सदाबहार गाना, कई ह‍िट फ‍िल्‍मों के बाद अब गुमनाम

70 और 80 की दशक की वो खूबसूरत अभ‍िनेत्री ज‍िसकी बड़ी-बड़ी आंखों में दर्शक डूब जाते थे। कम लोग जानते हैं क‍ि वो बेहतरीन गाय‍िका हैं और कई शानदार गीत उनकी आवाज में र‍िकॉर्ड हुए हैं।

Sulakshana Pandit birthday, Sulakshana Pandit facts, Sulakshana Pandit songs, Sulakshana Pandit family, Sulakshana Pandit age, Sulakshana Pandit movies, film stars born on 12th july, सुलक्षणा पंडित का जीवन परिचय, सुलक्षणा पंडित के बारे में
Sulakshana Pandit 
मुख्य बातें
  • सत्‍तर और अस्‍सी के दशक के कई कलाकार अब गुमनाम हैं
  • इन्‍हीं में एक नाम है सुलक्षणा पंड‍ित का जो जीतेंद्र, संजीव कुमार समेत कई हीरोज के साथ ह‍िट फ‍िल्‍में दे चुकी हैं
  • सुलक्षणा एक संगीत परिवार से आती हैं और अपनी गजल अलबम भी न‍िकाल चुकी हैं

अगर आप 70 और 80 के दशक की फ‍िल्‍में देखते होंगे तो सुलक्षणा पंड‍ित के चार्म से बच नहीं पाए होंगे। बड़ी बड़ी आंखें, साइड चोटी और रेट्रो साड़ी - कई फ‍िल्मों में सुलक्षणा पंड‍ित ने अपनी इन अदाओं से दर्शकों को लुभाया है। बीते दौर की इस अदाकारा का जन्‍म 12 जुलाई 1954 को हुआ था और कम ही लोग जानते हैं क‍ि वो एक शानदार गाय‍िका भी हैं। 1975 में आई फ‍िल्‍म संकल्‍प के गाने तू ही सागर तू ही क‍िनारा के ल‍िए सुलक्षणा पंड‍ित को बेस्ट फीमेल प्‍लेबैक स‍िंगर के फ‍िल्‍मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था। आख‍िरी बार उनकी आवाज सलमान खान-मनीषा कोइराला स्‍टारर खामोशी द म्‍यूज‍िकल में सुनाई द थी। 

लता मंगेशकर के साथ शुरू क‍िया संगीत का सफर 

संगीत घराने से होने के कारण सुरों से सुलक्षणा पंड‍ित का नाता जन्‍म से ही था। दर्शकों ने उनकी आवाज को सबसे पहले लता मंगेशकर के साथ सुना था। गाना था 1967 में आई फ‍िल्‍म तकदीर का - सात समंदर पार से, गुड़‍ियों से बाजार से। बेशक इस गाने के अलग अलग वर्जन आज की जेनरेशन के बच्‍चों को भी सुनने को म‍िलते हैं। इसके बाद हेमंत कुमार, क‍िशोर कुमार जैसे म्‍यूज‍िक इंडस्‍ट्री के द‍िग्‍गजों के साथ उन्‍होंने काम क‍िया। हर नामी संगीतकार के निर्देशन में सुलक्षणा पंड‍ित ने लगभग हर बड़े स‍िंगर के साथ डुएट गाए हैं। वह ह‍िंदी, बांग्‍ला, मराठी, गुजराती, उड़‍िया आद‍ि भाषाओं में गाती रहीं। 1980 में अपना गजल अलबम जज्‍बात के टाइटल से र‍िलीज क‍िया था। 

सुलक्षणा पंड‍ित का फ‍िल्‍मी सफर

संजीव कुमार के साथ 1975 में सुलक्षणा पंड‍ित ने फ‍िल्‍म उलझन के साथ अभ‍िनय कर‍ियर की शुरुआत की। जीतेंद्र, राजेश खन्‍ना, विनोद खन्‍ना, शश‍ि कपूर - उस दौर के हर बड़े अभ‍िनेता के साथ वह पर्दे पर छाईं रहीं। उनकी खास फ‍िल्‍म में संकल्‍प, सलाखें, बंदी, खानदान, चेहरे पे चेहरा आद‍ि हैं। 

सुलक्षणा पंड‍ित की फैम‍िली 

सुलक्षणा पंड‍ित की बहन लव स्‍टोरी फ‍िल्‍म से करियर शुरू करने वाली व‍िजेता पंड‍ित हैं। व‍िजेता ने संगीतकार आदेश श्रीवास्‍तव से शादी की थी। फेमस म्‍यूज‍िक डायरेक्‍टर जत‍िन और लल‍ित उनके भाई हैं। पंड‍ित जसराज उनके अंकल थे और आज के दौर के पॉपुलर नाम श्रद्धा पंड‍ित, श्‍वेता पंड‍ित और एक्‍टर यश पंड‍ित - उनके र‍िलेट‍िव हैं। 

संजीव कुमार से मोहब्‍बत 

सुलक्षणा पंड‍ित के बारे में कहा जाता है क‍ि वो संजीव कुमार को बेहद पसंद करती थीं। संजीव ने जब उनका शादी का प्रपोजल ठुकरा द‍िया तो उन्‍होंने कभी शादी नहीं की। काम न म‍िलने के बाद सुलक्षणा पंड‍ित की माली हालत अच्‍छी नहीं रही। कूल्‍हे की हड्डी टूटने के बाद वह चल नहीं पाती हैं और फ‍िलहाल अपनी बहन व‍िजेता के साथ रहती हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर