मां Prakash Kaur का दुपट्टा संभालते हुए नजर आए Sunny Deol, वीडियो देख कर फैंस ने कहा 'बेटा हो तो ऐसा' 

Sunny Deol Helping his Mother Carrying Dupatta Carefully: सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी मां का दुपट्टा संभालते हुए नजर आ रहे हैं। 

Sunny Deol video, Sunny Deol and his mother video, Sunny Deol video at airport, Sunny Deol airport video, Sunny Deol mother, Sunny Deol and his mother, Sunny Deol relationship with his mother, Sunny Deol with mother, Prakash Kaur, Prakash Kaur and Sunny
एयरपोर्ट पर सनी देओल ने संभाली बेटे होने की जिम्मेदारी, देखें वीडियो   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • एयरपोर्ट पर दिखा सनी देओल का खास अंदाज।
  • बेटे की जिम्मेदारी पूरी करते हुए नजर आए सनी देओल। 
  • वायरल हो रहा है सनी देओल का यह वीडियो। 

Sunny Deol Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक संस्कारी बेटी के तौर पर जाने जाते हैं। बॉलीवुड में उनके संस्कार और अपने माता-पिता की इज्जत करने को लेकर कई किस्से मशहूर हैं। अक्सर सनी देओल को अपने माता-पिता को संभालते और बेटे की जिम्मेदारी उठाते हुए देखा गया है। सनी देओल का यही अवतार उनके फैंस को बहुत पसंद आता है। हाल ही में सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह देखा जा सकता है कि सनी देओल अपनी मां का दुपट्टा संभाल रहे हैं। सनी देओल का यह केयरिंग नेचर देखकर फैंह उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जब से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। तब से लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर वीडियो में ऐसा क्या है कि सनी देओल ने एक बार फिर दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है। जो भी यह वायरल वीडियो देख रहा है वह सनी देओल का फैन‌ बन‌ जा रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

सामने आया सनी देओल का केयरिंग नेचर

सनी देओल के एक फैन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सनी देओल अपनी मां प्रकाश कौर के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, सनी देओल अपनी मां का दुपट्टा ठीक कर रहे हैं और उसे संभालते हुए नजर आ रहे हैं। अपनी मां के लिए सनी देओल का प्यार और केयरिंग नेचर देखकर फैंस उनसे काफी इंप्रेस हो गए हैं। सनी देओल का यह खास अंदाज देखने के बाद कई फैंस ने उनकी तारीफ की और यह कहा की 'बेटा हो तो ऐसा'। वहीं, कुछ फैंस ने कमेंट करके यह कहा कि हर मां को सनी देओल जैसा बेटा मिलना चाहिए। 

बता दें कि, प्रकाश कौर धर्मेंद्र की पहली बीवी हैं। धर्मेंद्र और प्रकाश कौर का विवाह वर्ष 1954 में हुआ था। धर्मेंद्र और प्रकाश के दो बेटे और दो बेटियां हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर