पहली नजर में अपनी फैन को दिल दे बैठे थे साउथ स्टार थलापति विजय, दिलचस्प है ये लव स्टोरी

Thalapathy Vijay Love Story with Sangeeta in Hindi: कॉलीवुड सुपरस्टार थलापति विजय की फीमेल फैन फॉलोइंग की कोई कमी नहीं है। अभिनेता का अपनी फैन पर दिल आ गया था और दोनों एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत कर बैठे थे।

Thalapathy Vijay and Sangeetha
थलापति विजय और संगीता  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • पहली मुलाकात में ही विजय अपनी संगीता सोरनालिंगम को दे बैठे थे दिल।
  • विजय और संगीता ने 25 अगस्त 1999 में क्रिश्चियन रीति रिवाज से की थी शादी, पूरे होने वाले हैं 26 साल।
  • दक्षिण फिल्म उद्योग के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं विजय और संगीता।

मुंबई: अक्सर आप फिल्मी जगत के स्टार्स के बीच लव स्टोरी की खबरे सुनते आ रहे होंगे। लेकिन आज हम आपको फिल्मी जगत के ऐसे सितारे से मिलवाएंगे जो अपनी डाय हार्ट फैन के प्यार में पड़ गए और थोड़े दिन रिलेशनशिप में रहने के बाद उनसे शादी रचा ली। जी हां हम बात कर रहे हैं कॉलीवुड सुपरस्टार थलापति विजय (South film star Thalapathy Vijay) और संगीता सोरनालिंगम (Sangeeta Sornalingam) की। थलापति विजय ने कभी सोचा नहीं होगा कि वह अपनी किसी फैन से शादी करेंगे।

वहीं संगीता ने भी कभी सपने में नहीं सोचा होगा कि जिस एक्टर की वह फैन हैं, वह उनसे बेइंतहा मोहब्बत कर बैठेगा और हमसफर बन जाएंगे। दोनों की लव स्टोरी वास्तव में बेहद दिलचस्प है, आइए एक नजर डालते हैं इस सुपरस्टार के लव लाइफ पर।

जब संगीता पहली बार विजय से मिली तो वह सुपरस्टार नहीं थे बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत और परिश्रम कर रहे थे। इस दौरान वह 1996 में रिलीज अपनी पहली फिल्म ‘पूवे उनक्कगा’ को लेकर काफी सुर्खियों में थे। फिल्म ना केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी तमिलों द्वारा खासा पसंद की जा रही थी। इस फिल्म ने विजय के करियर में चार चांद लगा दिया था।

जिसके बाद विजय चेन्नई के फिल्म सिटी में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, इस दौरान संगीता उन्हें फिल्म के सेट पर बधाई देने आई थी। इस फिल्म को देखने के बाद विजय से मिलने के लिए संगीता काफी बेचैन थी, संगीता ने मन बना लिया था कि वह विजय से मिलकर उन्हें पर्सनली बधाई देंगी। आपको बता दें संगीता तमिल उद्योगपति की बेटी हैं, जो उस वक्त ब्रिटेन में सेट हो गई थी।

South Star Thalapati Vijay love story

पहली मुलाकात में ही दे बैठे थे दिल (Thalapathy Vijay and Sangeeta Sornalingam first meeting):
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संगीता से पहली मुलाकात के बाद ही विजय उनसे काफी इंप्रेस हो गए थे। विजय यह जानकर हैरान रह गए थे कि संगीता उनसे मिलने के लिए लंदन से इंडिया आई हैं। संगीता से पहली मुलाकात के बाद ही विजय ने उन्हें शाम को अपने घर आने का न्यौता तक दे दिया था। इसके बाद से दोनों के बीच दोस्ती का सिलसिला शुरु हो गया और ये दोस्ती धीरे धीरे प्यार में तबदील हो गई।

पैरेंट्स को नहीं पता था संगीता ही बनेंगी उनकी बहू:
संगीता और विजय की पहली मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी। इसके बाद विजय ने संगीतो को शाम को घर आने का न्यौता दे दिया था। विजय के माता पिता को भी संगीता काफी पसंद आई थी, लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि संगीता ही उनकी बहू बनेंगी। टाइम्स नाउ के साथ विजय की मां ने एक इंटरव्यू में बताया था कि संगीता उन्हें पहली नजर में ही पसंद आ गई थी और उन्होंने हमारे दिल में जगह बना ली थी।

पिता के एक सवाल ने जोड़ दिया सात जन्मों का रिश्ता:
इस मुलाकात के बाद थलापति विजय और संगीता रिलेशनशिप में आ गए थे और दोनों ने एक दूसरे को करीब 3 साल तक डेट किया। धीरे धीरे दोनों के पैरेंट्स को भी पता चल गया था कि दोनों एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करने लगे हैं। इसके बाद विजय ने कुछ दिनों बाद फिर संगीता को अपने घर बुलाया। इस बार विजय के पिता ने संगीता से पूछा कि, क्या वह विजय से शादी करेंगी? संगीता ने यह सुनते ही तुरंत हां कर दिया। संगीता का जवाब सुन विजय इस तरह खुश हुए थे, जैसे वह इसी घड़ी का काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे।

इसके बाद विजय और संगीता ने 25 अगस्त साल 1999 में क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी रचा ली। दोनों की शादी काफी दिनों तक सुर्खियों में रही थी और साउथ इंडियन के कई सेलेब्स इसमें शामिल हुए थे। आपको बता दें जल्द ही दोनों की शादी को 26 साल पूरे होने वाले हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर