चाकुओं से हमले के बाद Kili Paul की हुई सोशल मीडिया पर वापसी, इंटरनेट सेंसेशन की वीडियोज देख फैंस ने दी ये सलाह

Kili Paul Posts After Knife Attacks: अपने लिपसिंक टैलेंट से दुनिया भर में मशहूर किली पॉल पर चाकुओं से हमला किया गया था। चाकू के साथ उन्हें डंडों से भी मारा गया था। इस अटैक के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर धमाकेदार वीडियोज शेयर किए हैं। 

Kili Paul Shared Videos, Kili Paul Instagram Videos
Kili Paul  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया स्टार हैं तंजानिया के किली पॉल।
  • बॉलीवुड गानों की लिपसिंक करते हैं किली पॉल।
  • किली पॉल पर हुआ था चाकुओं से हमला।

Kili Paul Shared Video After Knife Attack: अपने लिपसिंक टैलेंट से दुनिया भर में नाम कमाने वाले सोशल मीडिया स्टार किली पॉल इन दिनों खूब सुर्खियों में रहते हैं। ना ही सिर्फ तंजानिया बल्कि भारत समेत कई देशों के लोग किली पॉल को बहुत पसंद करते हैं। लेकिन हाल ही में जब यह खबर आई थी कि किली पॉल पर किसी ने हमला कर दिया है तो उनके फैंस बहुत परेशान हो गए थे। हर कोई किली पॉल के जल्द ठीक होने की कामना कर रहा था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी थी कि 5 लोगों ने उन पर हमला किया था। उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर फैंस से उनके लिया दुआ मांगने के लिए भी कहा था। फिलहाल, यह अभी पता नहीं चला है कि उन पर यह हमला क्यों किया गया था और किसने किया था। लेकिन किली पॉल ने यह कहा था कि कुछ लोग उन्हें गिरते हुए देखना चाहते हैं। 

Also Read: इंटरनेट सेंसेशन Killi Paul पर चाकू से हमला, PM मोदी भी कर चुके हैं डांस की तारीफ

किली पॉल पर हुए हमले के बाद, लोग उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे। लोग जल्द से जल्द उन्हे नए वीडियोज में देखना चाहते थे। किली पॉल ने अपने प्रशंसकों का मन रखते हुए सोशल मीडिया पर धमाकेदार वापसी की है। उन पर हुए हमले के बाद, उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो वीडियोज शेयर किए हैं। एक वीडियो में वह अपना लिपसिंक का टैलेंट दिखा रहे हैं। उन्होंने फेमस हिंदी गाने चांद बालियां पर लिपसिंक किया है।

Also Read: Mithun Chakraborty Health Update: मिथुन चक्रवर्ती हुए अस्पताल में भर्ती! वायरल फोटो देख फैंस हुए परेशान

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kili Paul (@kili_paul)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kili Paul (@kili_paul)

वहीं किली पॉल के दूसरे वीडियो की बात करें तो, इसमें वह कॉमेडी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने एक दोस्त को खूब प्यार कर रहे हैं लेकिन अचानक से उन्हें थप्पड़ मार देते हैं। जिसके बाद कैप्शन में उन्होंने लिखा 'कभी भी अपने बेस्ट फ्रेंड पर भरोसा नहीं करना चाहिए।' इन दोनों वीडियोज में देखा सकता है कि उन्होंने अपने हाथ के अंगूठे में पट्टी लगाई है जो हमले में चोटिल हो गई थी। यह वीडियोज देखने के बाद फैंस उन्हें अपना ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर