पहली फिल्म के लिए मिले थे महज 500 रुपए, आज एक फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपए फीस लेते हैं थालापति विजय

Thalapathy Vijay Birthday: थालापति विजय 22 जून को अपना बर्थडे मना रहे हैं। विजय साउथ के सबसे अधिक फीस लेने वाले एक्टर हैं। जानिए थालापति विजय की लाइफ से जुड़ी दिलचस्प बातें...

Thalapathy Vijay
Thalapathy Vijay 
मुख्य बातें
  • थालापति विजय 22 जून को अपना बर्थडे मना रहे हैं।
  • थालापति विजय ने 10 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड एक्टर डेब्यू किया था।
  • थालापति विजय आज साउथ के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर हैं।

Thalapathy Vijay Birthday. साउथ के सुपरस्टार थालापति विजय 22 जून को अपना 48वां बर्थडे मना रहे हैं। मास्टर, बीस्ट जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रहे थलापति विजय का असली नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है। विजय ने अपने करियर की शुरुआत दस साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म वेत्री से की थी। 18 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म नालैय्या थिरपु से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था।  
 
थलापति विजय आज सबसे ज्यादा फीस लेने वाले साउथ के एक्टर हैं। हालांकि, थालापति विजय का जन्म (Thalapathy Vijay Facts) गरीबी में गुजरा था। विजय के पिता एस.ए.चंद्रशेखर तमिल फिल्मों के डायरेक्टर थे। वहीं, उनकी मम्मी शोभा चंद्रशेखर एक प्लेबैक सिंगर थीं। उनकी मम्मी एक वक्त 100 रुपए रोजाना कमाकर लाती थीं। इससे ही उनके परिवार का खर्च चलता था। कई बार उनके परिवार को भूखा सोना पड़ता था। विजय की बहन विद्या का दो साल की उम्र में निधन हो गया था। विजय की पहली फिल्म की फीस 500 रुपए थी।

Thalapathy Vijay

Also Read:साउथ फिल्म प्रमोट करने पर ट्रोल हुए रणवीर सिंह, यूजर्स बोले- 'अब अचानक साउथ में दोस्त तलाश रहे हैं'    

रजनीकांत को छोड़ा पीछे 
विजय को पहचान साल1994 में आई फिल्म रसिगन (Thalapathy Vijay facts) से मिली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय की नेटवर्थ लगभग 420 करोड़ रुपए है। वह सालाना 100 करोड़ रुपए से 120 करोड़ रुपए फीस लेते हैं। फिल्म थालापति 65 के लिए विजय ने 100 करोड़ रुपए फीस चार्ज की थी। उन्होंने रजनीकांत को पीछे छोड़ दिया था। रजनीकांत ने फिल्म दरबार के लिए 90 करोड़ रुपए फीस चार्ज की थी। विजय के पास चेन्नई में एक बंगला है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। वहीं, उनके लग्जरी कार कलेक्शन में BMW 5 सीरीज, रोल्स रॉयस, फोर्ड मस्टांग जैसी कार है।

Thalapathy Vijay

पर्सनल लाइफ की बात करें तो विजय ने साल 1999 में संगीता सोरनालिंगम से शादी की थी। संगीता यूके में रहती हैं और विजय की बहुत बड़ी फैन थीं। संगीता और विजय की मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी। इस दौरान दोनों ने फोन नंबर शेयर किया। शादी से पहले दोनों ने तीन साल डेट किया। विजय और संगीता दो बच्चों के पेरेंट्स हैं।    

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर