निक जोनस नहीं मोहित रैना से शादी करवाना चाहते प्रियंका चोपड़ा के घरवाले, मौसी ने कहा था- 'परफेक्ट मैच'

प्रियंका चोपड़ा की शादी साल 2018 में हुई थी। शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि, उनकी मौसी चाहती थी कि एक्ट्रेस मोहित रैना से शादी करें। जानिए क्या कहा प्रियंका चोपड़ा ने...

Priyanka Chopra, Mohit Raina
Priyanka Chopra, Mohit Raina 
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस से शादी की।
  • प्रियंका की मौसी चाहती थीं कि वह मोहित रैना से शादी करें।
  • प्रियंका चोपड़ा ने खुद इसका खुलासा किया है।

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस से शादी की थी। दोनों ने शादी से पहले लगभग एक साल तक डेट किया था। हालांकि, प्रियंका के घरवाले चाहते थे कि एक्ट्रेस मोहित रैना से शादी करें। 

जूम टीवी से बातचीत में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि, उनकी मौसी कहती थीं मोहित एक संस्कारी, ईमानदार और युवा लड़के हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह एक्टर हैं और प्रियंका के ही फील्ड से हैं। ऐसे में वह परफेक्ट मैच हो सकते हैं।

मोहित रैना ने इसके जवाब में कहा कि ये सुनना बेहद अच्छा और रोमांचक है। मोहित के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा उनकी फेवरेट एक्ट्रेस हैं। एक्टर के मुताबिक 'अब तो उनकी शादी हो गई' क्या कर सकते हैं।

Priyanka Chopra mesmerises with sultry pictures from her latest photoshoot | Hindi Movie News - Times of India

बनाई थी नई पहचान
2018 में  टीवी सीरियल 'देवों के देव' में मोहित रैना ने भगवान शिव की भूमिका निभाकर इंडस्ट्री में अपनी एक नई पहचान बनाई है। भगवान शिव की भूमिका में लोगों ने इन्हें काफी पसंद किया है। 

आज भी लोग मोहित रैना को भगवान शिव के नाम से पुकारा करते है। इसी वजह से इन्हें इंडस्ट्री में कई बेहतर काम मिल रहे है। मोहित ने उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में काम किया है।

वेब सीरीज में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आई थीं। फिल्म में उनके अपोजिट आदर्श गौरव और राजकुमार राव थे। इसके अलावा वह मैट्रिक्स और टेक्स्ट फॉर यू में नजर आएंगी।

मोहित रैना अब फिल्म शिद्दत में नजर आने वाला हैं। इस फिल्म में मोहित के अलावा राधिका मदान, सनी कौशल और डायना पेंटी अहम रोल में हैं। इसके अलावा वह 26/11 मुंबई डायरीज वेब सीरीज में नजर आएंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर