Throwback: जब शाह‍िद कपूर ने खोले थे अपने नॉटी सीक्रेट्स, इस एक्‍ट्रेस की शादी तुड़वाने का रखते थे व‍िचार

Throwback: हॉलीवुड एक्ट्रेस स्कारलेट जोहानसन के फैंस पूरी दुनिया में हैं। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर भी स्कारलेट के दीवाने हैं। शाहिद कभी एक्ट्रेस के तलाक का कारण बनना चाहते थे।

Scarlett Johansson, Shahid Kapoor
Scarlett Johansson, Shahid Kapoor  
मुख्य बातें
  • एवेंजर्स एंडगेम की एक्ट्रेस स्कारलेट जोहानसन ने हाल ही में अपना बर्थडे मनाया है।
  • स्कारलेट के फैंस में शाहिद कपूर का नाम भी शामिल हैं।
  • शाहिद कपूर स्कारलेट जोहानसन को शावर लेते हुए देखना चाहते हैं। 

मुंबई. ब्लैक विडो यानी स्कारलेट जोहानसन ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। स्कारलेट जोहानसन के पूरी दुनिया में लंबी फैन फॉलोविंग है। उनके फैंस में एक नाम बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर का भी है। शाहिद कपूर स्कारलेट जोहानसन को शावर लेते हुए देखना चाहते हैं। 

जूम टीवी से बातचीत में शाहिद कपूर से पूछा गया था कि अगर वह अदृश्य हो जाएं तो किसे शावर लेते देखना चाहेंगे? इस पर शाहिद ने स्कारलेट जोहेनसन का नाम लिया था।  

शाहिद कपूर से कॉफी विद करण के रैपिड फायर राउंड में पूछा गया था कि- आपके बारे में कोई ऐसी अफवाह जो आप चाहते हैं सच हो जाए। इस पर शाहिद ने कहा था कि स्कारलेट जोहानसन का मेरे वजह से तलाक हो गया है। 

कॉलिन होस्ट से की है सगाई 
पर्सनल लाइफ की बात करें तो स्कारलेट जोहानसन ने साल 2008 में हॉलीवुड एक्टर रयान रेनॉल्ड्स से शादी की थी। हालांकि, दोनों का साल 2011 में तलाक हो गया था। 

स्कारलेट ने इसके बाद उन्होंने रोमेन डॉरियक से साल 2014 में शादी की थी। साल 2017 में दोनों अलग हो गए थे। स्कारलेट ने साल 2019 में एंकर कॉलिन होस्ट से सगाई की थी।

प्रेग्नेंसी में की थी शूटिंग 
स्कारलेट जोहानसन सबसे पहले साल ब्लैक विडो के रोल में साल 2010 में आयरन मैन 2 मूवी में नजर आई थीं। इसके बाद साल 2012 में द ऐवेंजर्स फिल्म में उनका अहम किरदार था। 

स्कारलेट जोहानसन साल 2015 में आई फिल्म ऐवेंजर्स- एज ऑफ अल्ट्रॉन के दौरान प्रेग्नेंट थीं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने बॉडी डबल, स्टंटवुमन की मदद ली थी। इसके अलावा स्कारलेट के सीन के लिए स्पेशल इफेक्ट्स का भी सहारा लिया गया था। 


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर