कुल्फी कुमार बाजेवाला समेत इन टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं Vidya Sinha, कभी रिजेक्ट किया था राज कपूर का ऑफर

Vidya Sinha Birthday: वेट्रन एक्ट्रेस विद्या सिन्हा का आज बर्थडे है। विद्या सिन्हा ने फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल में काम किया था। यही नहीं, वह फिल्म सत्यम शिवम् सुंदरम के लिए पहली पसंद थीं।

Vidya Sinha
Vidya Sinha 
मुख्य बातें
  • विद्या सिन्हा का 15 नवंबर को बर्थडे है।
  • विद्या सिन्हा ने फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल में काम किया है।
  • विद्या सिन्हा आखिरी बार कुल्फी कुमार बाजेवाला में नजर आई थीं।

मुंबई. वेट्रन बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या सिन्हा का आज 74वां बर्थडे है।  विद्या सिन्हा ने छोटी सी बात, रजनीगंधा, पति, पत्नी और वो जैसी फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा वह टीवी सीरियल कुल्फी कुमार बाजेवाला में भी काम कर चुकी हैं।  

विद्या सिन्हा के पिता  राणा प्रताप सिंह एक फिल्म प्रोड्यूसर थे। विद्या सिन्हा ने टीवी में साल 1985 में सिंहासन बत्तीसी से डेब्यू किया था। इसके बाद साल 2005 में काव्यांजलि में काम किया था। इसके बाद उन्होंने जारा, नीम-नीम शहद-शहद, हार जीत, कुबूल है में काम किया था। उनका आखिरी सीरियल कुल्फी कुमार बाजेवाला था। 15 अगस्त 2019 में विद्या सिन्हा का निधन हो गया था।  

Chhoti Si Baat' heroine Vidya Sinha dead | India News - Times of India

रिजेक्ट कर दी थी सत्यम शिवम सुंदरम
विद्या सिन्हा फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम के लिए पहली पसंद थी। राज कपूर ने पहले इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस का रोल उन्हें ऑफर किया था। हालांकि, फिल्म की कॉसट्यूम से वह कंफर्टेबल नहीं थीं। ऐसे में उन्होंने मना कर दिया था।  विद्या सिन्हा ने रेडिफ वेबसाइट को दिए एक इंटरव्यू में बताया था- 'मैं राज कपूर को काफी अच्छे से जानती हूं। उनके साथ काम करना मेरे लिए एक सपना था। हालांकि, मुझे अभी भी उनके साथ काम न करने का मलाल है।' 

Veteran actress Vidya Sinha passes away at 71 - Dinalipi

परेशान भरी थी जिंदगी 
विद्या सिन्हा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो फिल्मों में आने से पहले ही साल 1968 में वेंकटश्वरन अय्यर से शादी कर ली थीं। ये शादी लगभग 28 साल तक चली थी। विद्या के पति का साल 1996 में निधन हो गया था। दोनों की एक बेटी जान्हवी है, जिसे विद्या ने गोद लिया था।

Chhoti Si Baat actress Vidya Sinha passes away, funeral concludes in Mumbai | Femina.in

विद्या सिन्हा ने साल 2001 में 54 साल में भीमराव सालुंके के साथ शादी की थी। विद्या के दूसरे पति ने पैसे मांगने शुरू कर दिए थे। एक्ट्रेस ने जब उनकी मांगों को मानने से इंकार कर दिया तो वह उनसे मार-पीट करने लगे थे। विद्या ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया था।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर