महज 30 हजार की पेंशन पर हैं सचिन के दोस्त विनोद कांबली, क्रिकेट के बाद फिल्मों और टीवी जगत ने भी दिया धोखा

Vinod Kambli Financial Condition: भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। कभी लाखों रुपये कमाने वाले विनोद कांबली आज पाई पाई के लिए मोहताज है। क्रिकेट के अलावा वह मनोरंजन जगत में भी किस्मत आजमा चुके हैं। लेकिन यहां भी सक्सेस नहीं मिली। देखें अब तक किन टीवी शोज में वो नजर आ चुके हैं।

Vinod Kambli bankrupt poor film tv shows list Bigg Boss Sach ka Samna Jhalak Dikhla Jaa former cricketer tried luck but failed
Vinod Kambli  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • विनोद कांबली ने अपनी आर्थिक स्थिति पर खुलकर बात की
  • पूर्व क्रिकेटर बोले- मुझे काम चाहिए, मैं पाई पाई के लिए मोहताज हूं
  • विनोद काबंली कुछ फिल्मों और टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं

Vinod Kambli Financial Condition : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के साथ पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli ) ने अपना करियर शुरू किया था। विनोद कांबली का क्रिकेट करियर लंबा नहीं चला। धीरे- धीरे विनोद कांबली का स्टारडम कम होने लगा और गुमनामी के अंधेरे में चले गए। विनोद कांबली एक बार फिर सुर्खियों में हैं। क्रिकेटर इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में बात की। विनोद कांबली 30 हजार रुपये की पेंशन पर गुजारा कर रहे हैं। ये जानकारी उन्होंने एक इंटरव्यू में हाल ही में दी है।

विनोद कांबली ने बताया कि सचिन तेंदुलकर को मेरी स्थिति के बारे में सब पता है। क्रिकेटर के पास केवल बीसीसीआई (BCCI) की तरफ से दी जाने वाली पेंशन ही एकमात्र आय का सहारा है। इससे उनका खर्चा तक निकल पाता है। आज विनोद कांबली पाई पाई के मोहताज हो गए है, वो काम की तलाश कर रहे हैं। बता दें कि विनोद और सचिन - दोनों बचपन के दोस्त रहे हैं। फिलहाल विनोद को 30 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। 

Vinod Kambli Movies List in Hindi

क्रिकेट के मैदान में बॉलरो के छक्के छुड़ाने वाले विनोद कांबली कभी फैंस के चहेते हुआ करते थे। विनोद कांबली ने साल 2000 में क्रिकेट के मैदान से संन्यास लिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की तरफ रख किया था। कांबली ने 2002 में छोटे पर्दे पर डीडी नेशनल के शो मिस इंडिया इन 2002 से डेब्यू (Vinod Kambli TV shows) किया था। इसके बाद विनोद कांबली संजय दत्त, सुनील शेट्टी, प्रीति झांगियानी स्टारर फिल्म अनर्थ (Vinod Kambli Movies list) में नजर आए थे। रवि दीवान के निर्देशन में बनी फिल्म बुरी तरह से सिनेमाघरों में फ्लॉप हुई थी। 2009 में पूर्व क्रिकेटर 'पल पल दिल के पास' में नजर आए थे, लेकिन ये फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

Vinod Kambli Reality Shows List in Hindi

हिंदी सिनेमा के बाद विनोद कांबली ने साउथ फिल्मों का रुख किया। 2015 में कांबली कन्नड़ फिल्म Bettangere में नजर आए थे। फिल्मों के अलावा कांबली कुछ रियलिटी शोज (Vinod Kambli Reality shows list) में नजर आए थे जिसमें झलक दिखला जा, बिग बॉस और सच का सामना शामिल है। हालांकि यहां भी उनको कामयाबी नहीं मिली। बिग बॉस में वो महज दो हफ्ते ही टिक सके। वैसे दर्शकों ने विनोद कांबली का पर्दे पर हमेशा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। लेकिन वो दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब नहीं हो पाए।

ये भी पढ़ें - Raju Srivastava Health Update
 

विनोद कांबली की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वैसे तो एंटरटेनमेंट जगत में वह खास कमाल नहीं दिखा पाए। लेकिन कोई प्रोड्यूसर या निर्देशक अब उनको मौका देता है या नहीं - इस खबर का इंतजार रहेगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर