जानिए जहीर इकबाल की लव लाइफ पर क्या बोलीं बहन सनम रतनसी, सोनाक्षी सिन्हा की रह चुकी हैं स्टाइलिस्ट

Zaheer Iqbal Sister on Sonakshi Sinha Relationship: जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड के नए कपल हैं। अब दोनों के रिश्ते पर जहीर इकबाल की बहन सनम रतनसी से सवाल पूछा गया है।

Zaheer Iqbal, Sonakshi Sinha
Zaheer Iqbal, Sonakshi Sinha 
मुख्य बातें
  • सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की डेटिंग की खबरें पिछले कई वक्त से आ रही हैं।
  • सोनाक्षी और जहीर ने अभी तक खुलकर इस पर कोई बात नहीं की है।
  • जहीर इकबाल की बहन सनम रतनसी से अब इस पर सवाल पूछे गए।

Zaheer Iqbal sister on Sonakshi Sinha: जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा को बॉलीवुड का नया कपल कहा जा रहा है। हालांकि, दोनों ने ही अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। जहीर इकबाल ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के बर्थडे के मौके पर जहीर इकबाल ने खुलकर अपने प्यार का इजहार किया था। अब जहीर की बहन से दोनों के रिश्ते पर सवाल पूछा गया।

टाइम्स ऑफि इंडिया से बातचीत में जहीर इकबाल की बहन सनम रतनसी से सोनाक्षी और उनके भाई के रिश्ते के बारे में पूछा गया कि तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया। सनम ने कहा, 'मैं इस पर कमेंट नहीं करना चाहती हूं।' सनम रतनसी बॉलीवुड की एक पॉपुलर स्टाइलिस्ट हैं।' वह सोनाक्षी सिन्हा, कैटरीना कैफ, यामी गौतम जैसे कई बड़े बॉलीवुड सेलेब्स की स्टाइलिस्ट रह चुकी हैं। आपको बता दें कि जहीर इकबाल के पिता इकबाल रतनसी सलमान खान के काफी अछ्छे दोस्त हैं। जहीर के परिवार के सलमान खान से काफी अच्छे रिश्ते हैं। 

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal say 'I Love You' to each other. Watch video - Hindustan Times

Also Read: सोनाक्षी सिन्हा के साथ रिश्ते पर जहीर इकबाल ने लगाई मुहर? वीडियो के साथ लिखा- 'आई लव यू'

सोशल मीडिया पर लिखा था पोस्ट
जहीर इकबाल ने सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे के कुछ दिन बाद एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा फ्लाइट में बर्गर खाती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, जहीर इकबाल मजाक कर रहे हैं। जहीर ने पोस्ट के साथ लिखा, 'हैप्पी बर्थडे सोनज। मुझे न मारने के लिए शुक्रिया। आई लव यू। ऐसे ही कई फूड, फ्लाइट्स, प्यार और हंसी। ये वीडियो बताती है कि हम दोनों ने एक साथ कैसे वक्त बिताया।' सोनाक्षी सिन्हा ने पोस्ट के कमेंट में लिखा, 'थैंक यू, लव यू। अब मैं तुम्हें मारने के लिए आ रही हूं।'

सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ शादी की खबरों पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो के साथ सोनाक्षी ने कैप्शन लिखा, 'क्यों हाथ धोकर मेरी शादी करवाना चाहते हो।' आपको बता दें कि जहीर इकबाल ने फिल्म नोटबुक से अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं, सोनाक्षी सिन्हा फिल्म डबल XL में नजर आने वाली हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर