क्या इस एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में हैं नागा चैतन्या? अफेयर पर पहली बार एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Naga Chaitanya on Dating Rumors: नागा चैतन्या फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाले हैं। नागा चैतन्या और एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला के अफेयर की खबरें सामने आई थीं। जानिए इन खबरों पर क्या बोले नागा चैतन्या...

Naga Chaitanya
Naga Chaitanya, Shobhita Dhulipala 

Naga Chaitanya on Shobhita Dhulipala Affair: नागा चैतन्या फिल्म लाल सिंह चड्ढा के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में नागा आमिर खान के खास दोस्त बाला का किरदार निभाने जा रहे हैं। नागा चैतन्या साल 2021 में अपनी वाइफ समांथा रुथ प्रभु से अलग हो गए थे। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि नागा चैतन्या और एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला  के साथ अफेयर है। इस पर नागा चैतन्या ने चुप्पी तोड़ी है। नागा चैतन्या ने इंटरव्यू में कहा, 'मैं केवल मुस्कुरा सकता हूं।' गौरतलब है कि समांथा रुथ प्रभु ने हाल ही में कॉफी विद करण में कहा था कि तलाक के बाद उनके और नागा चैतन्या के रिश्ते अच्छे नहीं है। दोनों को यदि एक कमरे में बंद कर दिया जाए तो सारी नुकली चीजों को छिपाना पड़ेगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर