2020 में दुन‍िया में आए ये स्‍टार बेबीज, अगले साल ये सेलेब्‍स देंगे गुड न्‍यूज

साल 2020 में कई स‍ितारों के घर बेबीज आए तो 2021 में भी कई सेलेब पेरेंट्स बनने की तैयारी कर रहे हैं।

Stars who become parents in 2020 2021 to be born star kids
Stars who become parents in 2020, 2021 to be born star kids  

बहुत जल्द कुछ सितारों के घरों में किलकारियां गूंजने वाली हैं, जिनमें सबसे पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का नाम शामिल है। अगस्त 2020 में इन दोनों सितारों ने अपने घर पर बच्चे के आने की खुशी सबको सुनाई थी। 2018 में अनुष्का और विराट ने शादी की थी जिसके बाद 2020 में उन्होंने अपने प्रेग्नेंट होने की खबर सुनाई है। अगस्त में ना ही सिर्फ अनुष्का और विराट से खुशखबरी सुनने को मिली बल्कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने भी सबको इस बात से हैरान कर दिया कि अब तैमूर के बाद उनके घर में फिर से नन्हा मेहमान आने वाला है।

अनुष्का और विराट और करीना और सैफ को वर्ष 2021 का इंतजार है लेकिन ऐसे भी सितारे हैं जिन्होंने 2020 में ही अपने नन्हे मेहमान का स्वागत कर लिया है। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर लक्ष्मी 2020 के शुरुआती महीने फरवरी में आई थी। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने अपनी नन्हीं सी जान का नाम समिशा रखा है। इनके साथ ही साल 2020 के जुलाई महीने में जब देश भर में लॉकडाउन लगा था तब भारतीय क्रिकेट टीम के प्लेयर हार्दिक पंड्या और उनकी पत्नी नताशा ने एक लड़के को जन्म दिया था जिसका नाम उन्होंने अगस्त्य रखा है।

भले ही 2020 से कोरोनावायरस नाम का काला बादल हम सब के ऊपर छाया हुआ है लेकिन परेशानी भले ही जितनी बड़ी हो खुशखबरी हमेशा मिल ही जाती है। 2020 में भी कई अच्छी खबर सुनने को मिली अब 2021 से भी यही उम्मीद की जा रही है कि यह वर्ष हम सभी के लिए बहुत भाग्यशाली साबित हो। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर