अपने डायमंड नेकलेस की वजह से वरुण धवन की दुलहन‍िया नताशा दलाल हो रही हैं ट्रोल, जानें पूरा मामला

हाल ही में बॉलीवुड स्‍टार वरुण धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ सात फेरे लिए हैं। दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। नताशा इस बात के ल‍िए ट्रोल हो रही हैं।

Varun Dhawan wife Natasha Dalal trolled for wearing an old diamond necklace
Varun Dhawan wife Natasha Dalal trolled for wearing an old diamond necklace 

बॉलीवुड इंडस्ट्री के यंग अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल वरुण धवन ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग अलीबाग में सात फेरे लिए हैं। पूरी दुनिया की नजरें इन दोनों की शादी पर टिकी हुई थीं जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर इन दोनों सेलिब्रिटीज को शुभकामनाएं दीं। यह दोनों सितारे जहां अपनी नई-नई शादी के जशन में मशगूल हैं वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोग नताशा दलाल के डायमंड नेकलेस पर मजाक बना रहे हैं।। 

दरअसल, बात यह है कि नताशा दलाल ने अपनी शादी के दिन जो नेकलेस पहना था वह उन्होंने अनिल और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी के शादी में भी पहना था। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा रहा है, कुछ लोग उनके सादगी की तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। नताशा ने ऑफ व्हाइट शादी के जोड़े के साथ डायमंड नेकलेस कैरी किया था जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। नताशा के साथ मैच करने के लिए वरुण धवन ने भी व्हाइट कलर का शेरवानी पहना था जिसके ऊपर सोने और चांदी का जरदोजी काम किया हुआ था। 

वरुण धवन के आउटफिट को नामी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। अपने सोशल मीडिया पर मनीष ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह दुल्हे को यानी वरुण को खुद तैयार कर रहे हैं। इसके साथ उन्होंने और भी फोटोज शेयर की जिसमें सब खुश और मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर