विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के फैंस ने लगाई KRK की क्लास, कहा- 'बायकॉट बॉलीवुड तक ही अच्छी तुम्हारी बकवास'

Virushka fans slams KRK: कमाल आर खान ने अनुष्का शर्मा को विराट के डिप्रेशन का जिम्मेदार बताया था। अब विरुष्का के फैंस ने केआरके को जमकर ट्रोल किया है। जानिए क्या कहा विरुष्का फैंस ने...

KRK on Bollywood Boycott
KRK Anushka and Virat 

KRK trolled by Virushka fans . विवादित एक्टर केआरके सोशल मीडिया पर अपने बयानों के कारण अक्सर ट्रोल होते हैं। केआरके ने हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पर निशाना साधा था। दरअसल अपने एक इंटरव्यू में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने डिप्रेशन और मेंटल हेल्थ को लेकर बात की थी। इस पर केआरके ने दावा किया था कि विराट के डिप्रेशन के लिए उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा जिम्मेदार है। केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'विराट कोहली भारत के पहले क्रिकेटर हैं, जिन्हें डिप्रेशन की बीमारी है। ये है नतीजा एक हीरोइन से शादी करने का।' इसके बाद विरुष्का के फैंस ने केआरके पर जमकर निशाना साधा। एक यूजर ने लिखा, 'सिर्फ बॉलीवुड तक ठीक हो, अपनी हद में रहो।' वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'तुम्हारी सारी बकवास तब तक ठीक है जब तक तुम मूवी के बहिष्कार की बात करते हो। खेल में मत घुसो। खासकर विराट कोहली के नाम का इस्तेमाल कर अटेंशन मत हासिल करो। नहीं तो तुम्हे बुरी तरह ट्रोल किया जाएगा।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर