Alia Bhatt Bag Cost: आलिया भट्ट कैरी करती हैं इतने महंगे बैग, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Alia Bhatt Expensive Bags: आलिया भट्ट अक्सर अपने स्टाइल के चलते चर्चा में रहती हैं। हम आपको बता रहे हैं आलिया के इन बैग्स की कीमत जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

Alia Bhatt Expensive Bags
Alia Bhatt Expensive Bags 
मुख्य बातें
  • आलिया भट्ट इस्तेमाल करती हैं इतने महंगे बैग
  • आलिया का ये बैग Balenciaga ब्रैंड का है
  • आलिया के बैग की कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट फिल्म इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। आलिया अपनी फिल्मों के साथ- साथ अपने स्टाइल के चलते भी चर्चा में रहती हैं। 

आलिया को बैग्स का काफी शौक है और वो अक्सर महंगे बैग्स कैरी किए नजर आती हैं। पिछले साल आलिया अपने बॉयफ्रेंड व एक्टर रणबीर कपूर और उनकी फैमिली के साथ न्यूयॉर्क में थीं और यहां वो ब्लू कलर का बैग कैरी किए नजर आईं थीं। इसके बाद एक बार फिर वो बिलकुल वैसा ही बैग कैरी किए दिखीं, हालांकि इस बार उसका शेड अलग था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Filmfare (@filmfare) on

ये है आलिया के बैग्स की कीमत

आलिया के ये बैग्स ना केवल ट्रेंडी और क्यूट हैं बल्कि काफी महंगे भी हैं। आलिया के ब्लू Balenciaga XS बैग की कीमत 79,378 रुपये है जबकि इसके येलो बैग की कीमत 69,596 रुपये है। 

पहले भी कैरी किए हैं महंगे बैग

पिछले साल आलिया जब रणबीर के साथ न्यूयॉर्क में थीं यहां वो न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमती नजर आईं थीं और इस दौरान उन्होंने रेड बैकपैक कैरी किया हुआ था। आलिया का यह बैग भी Balenciaga ब्रैंड का ही था, जो कि काफी महंगा था। आलिया के इस बैग की कीमत 1,050 डॉलर यानी करीब 72,487 रुपये है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt) on

एयरपोर्ट पर ये बैग कैरी किए आईं थीं नजर

पिछले साल आलिया एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर संग नजर आईं थीं। इस दौरान उन्होंने Rive Gauche का बैग कैरी किया था जो काफी महंगा था। आलिया के इस बैग की कीमत 97,555 रुपये थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा आलिया सड़क- 2 में एक्टर आदित्य रॉय कपूर संग दिखेंगी। इसके साथ ही आलिया करण जौहर की फिल्म तख्त में भी नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर